फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tex

दो प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे से मचा हड़कंप

Fri, 16 Sep 2016 01:21 AM IST
दो प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे से मचा हड़कंप
दो प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे से मचा हड़कंप Updated Fri, 16 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
income tex
दो प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आय घोषणा योजना से पहले आयकर विभाग ने शहर में ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप मचा दिया। आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने गुरुवार सुबह दो प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। प्रसिद्ध जूता निर्यातक गुप्ता ओवरसीज के घर सहित 12 परिसरों पर सर्च की गई। वहीं बलूनी पब्लिक स्कूल के चार ठिकानों पर आयकर अधिकारियों की टीम कागजात और कंप्यूटर खंगाल रही है। आयकर विभाग के मुताबिक ,कार्रवाई शुक्रवार रात तक ही खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त निदेशक (जांच) अंबरेश तिवारी की अगुवाई में शू एक्सपोर्टर गोपाल गुप्ता की कंपनी गुप्ता ओवरसीज पर छापा मारा गया। उपनिदेशक (जांच) राजेश गुप्ता और सहायक निदेशक (जांच) सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमों ने कंपनी के शास्त्रीपुरम् ईपीआईपी, बाईपास रोड, सिकंदरा-बोदला रोड सहित 11 परिसरों के साथ उनके निवास पर भी सर्च की कार्रवाई की। विभाग को सर्च में काफी कैश मिला है, जिसकी गिनती की जा रही है और ज्वेलरी की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बलूनी पब्लिक स्कूल पर मिले बड़े निवेश के दस्तावेज
बलूनी पब्लिक स्कूल के बाईपास रोड, दयालबाग, सदर क्षेत्र स्थित चार शिक्षण संस्थानों पर सुबह से ही इन्वेस्टीगेशन विंग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। देर रात तक टीम डा. नवीन बलूनी के घर को खंगालने में लगी रहीं। लॉकर, बैंक की पासबुक और निवेश के कई दस्तावेज घर से मिले हैं। इनकी जांच हो रही है। स्कूल से कई रजिस्टर, कंप्यूटर, हार्डडिस्क भी जब्त की गई है। उनके घर पर मिले कैश और ज्वेलरी का आकलन किया जा रहा है। कार्रवाई में आयकर अधिकारी वीके धवन, आयकर निरीक्षक राजेंद्र सिंह, संतोष केसरी, दिलीप गुप्ता, सोबरन सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंद्र परमार, सुशील कुमार, रमेश राम, मनोज श्रीधर और बाला प्रसाद सहित 80 कर्मियों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed