{"_id":"579671fc4f1c1b356421e9b3","slug":"income-tax-watch-s-royal-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही शादियों पर आयकर की टेढ़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही शादियों पर आयकर की टेढ़ी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
350 से ज्यादा होटल, मैरिज होम का ब्योरा तैयार कर भेजे गए नोटिस
- फोटो : income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची करने वाले आयकर विभाग की रडार पर हैं। शहर में आलीशान शादियां जिन होटलों, मैरिज होम या फार्म हाउस पर हुई हैं, उनका ब्योरा तैयार कर नोटिस भेजे गए हैं। 350 से ज्यादा ऐसे होटल, कैटर्स, इवेंट मैनेजर, मैरिज होम और बैंक्वेट हॉल है, जिन्हें आयकर विभाग ने नोटिस दिए हैं।
स्टेटस सिंबल बनी शाही शादियों में करोड़ों रुपये तो खर्च कर दिए, लेकिन अब आयकर विभाग की नजरें इन पर टेढ़ी हैं। पंचतारा होटलों से ऐसी शादियों का ब्योरा आयकर विभाग ने मांगा है। यही नहीं, मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल और दूसरे शहरों में जाकर शादी करने वाले परिवारों का रिकार्ड भी जुटा लिया गया है।
कई शादियां रही हैं चर्चा में
31 मार्च तक ताबड़तोड़ छापों के बाद आयकर अधिकारी उन शाही शादियों पर नजरें जमाए हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। हाल में ही आधा दर्जन औद्योगिक घरानों में शादियां हुई हैं। इनकी फिजूलखर्ची की चर्चा भी खूब हुई। 30 सितंबर को आय घोषणा योजना के समाप्त होने के बाद इन पर सर्वे और छापों की कार्रवाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन
आय घोषणा योजना के लिए जागरूकता
आय घोषणा योजना के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के लिए आयकर विभाग ने सोमवार को राजपुर चुंगी बाजार कमेटी के साथ बैठक कर उन्हें इसकी जानकारी दी। अधिकारियों की टीम ने योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात समझाई। व्यापारियों से कहा कि 30 सितंबर के बाद विभाग को अघोषित आय की जानकारी होती है तो कड़े प्रावधान किए गए हैं। प्रधानमंत्री भी कई फोरम पर इसे स्पष्ट कर चुके हैं कि काला धन सामने लाने के लिए यह आखिरी मौका है, इसके बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे। आयकर विभाग उसी चेतावनी को व्यापारियों के साथ बैठक में दोहरा रहा है।