{"_id":"95034f17a2c20e4c6722611678a438db","slug":"income-tax-survey-on-timber-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीगंज में छह टिंबर मर्चेंट पर आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीगंज में छह टिंबर मर्चेंट पर आयकर सर्वे
ब्यूराे, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूता, रियल इस्टेट कारोबारियों पर लगातार हो रही आयकर कार्यवाही के बीच पहली बार शहर के टिंबर मर्चेंट विभाग की निगाह में आए। गुरुवार को फ्रीगंज स्थित 6 टिंबर मर्चेंट और हार्डवेयर प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे किया गया। देर रात तक सभी 6 प्रतिष्ठानों पर सर्वे जारी रहा। आयकर अधिकारियों को इन फर्मों से 20 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने की उम्मीद है।
फ्रीगंज स्थित बंसल टिंबर प्रोडक्ट, बंसल इनपैक्स, सुधीर बंसल एंड संस, टीसी ट्रेड लिंक, बंसल एंड कंपनी और चंद्रा टिंबर प्रोडक्ट पर आयकर विभाग की छह टीमों ने गुरुवार दोपहर सर्वे शुरू किया। फ्रीगंज के टिंबर मर्चेंट लंबे समय से कच्ची पर्चियों से कारोबार कर रहे हैं। ग्राहकों के मांगने पर पक्की रसीदों में आधी कीमत की बिलिंग कर रहे हैं। इन सभी फर्म पर सर्वे में लकड़ी के बंदरगाहों से लाने और बिक्री तक के कागजातों में गड़बड़ी मिली हैं। देर रात तक प्रतिष्ठानों में सर्वे के दौरान कई कागजात, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अपर आयुक्त आयकर रेंज-1 राधेश्याम के निर्देशन में किए गए सर्वे में डिप्टी कमिश्नर अनुराग दुबे, उमेश चंद्रा, अनुराधा, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान आयकर अधिकारी आनंद कुमार, विनोद कुमार वर्मा, वीके गुप्ता, आयकर निरीक्षकों में सोबरन सिंह, रवींद्र सिंह, विशाल गोयल और दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।