{"_id":"664acd3bef3ca956870909e6","slug":"income-tax-raid-on-shoe-traders-found-slips-on-which-lakhs-of-rupees-are-paid-in-blink-of-an-eye-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: नोट ही नहीं मिलीं ऐसी पर्चियां...जिनसे पलक झपकते ही हो जाते हैं लाखों के भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: नोट ही नहीं मिलीं ऐसी पर्चियां...जिनसे पलक झपकते ही हो जाते हैं लाखों के भुगतान
Mon, 20 May 2024 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 02:51 PM IST
सार
Income Tax Raid on Shoe Traders: जूता कारोबारी का हवाला कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। वजह है कारोबारियों के यहां से बड़ी संख्या में मिलीं पर्चियां। ये पर्चियां मामूली नहीं है, बल्कि इनसे पलक झपकते ही लाखों के भुगतान हो जाते हैं।
विज्ञापन
जूता कारोबारियों पर आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Income Tax Raid: आगरा में हरमिलाप ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में आयकर छापे के दौरान बड़ी संख्या में पर्चियां निकली हैं। हींग की मंडी में इन पर्चियों पर ही कारोबार चलता है। इन पर्चियों पर लाखों के भुगतान पलक झपकते ही हो जाते हैं। ऐसे में कारोबारी के हवाला कनेक्शन को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है।
कारोबारी के ठिकानों पर शनिवार से चल रही कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों व आवासों में मिली लेनदेन की पर्चियों के अलावा करोड़ों की नकदी मिले हैं। इससे साफ है कि कारोबार में नकद का भुगतान बहुतायत में किया जा रहा था। जिस तरह से नकद के लेनदेन का हिसाब मिला है, उससे कारोबारी के हवाला कनेक्शन के तार भी जुड़े हो सकते हैं। आमतौर पर कारोबारी इतने बड़े पैमाने पर नकद का लेनदेन नहीं करते हैं। कार्रवाई के बाद इस कनेक्शन को जांच के दायरे में लाया जा सकता है। कारोबारी से करोड़ों की अघोषित आय के सरेंडर करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

जूतों के डिब्बों में मिली नकदी
आयकर छापे की कार्रवाई के दौरान हरमिलाप ट्रेडर्स के गोविंद नगर स्थित आवास पर जूतों के डिब्बों में नकदी मिलने की जानकारी आई है। इसके बाद टीमें यहां भी नोट बरामद करके उनकी गिनती करने में जुट गई हैं।
आयकर छापे की कार्रवाई के दौरान हरमिलाप ट्रेडर्स के गोविंद नगर स्थित आवास पर जूतों के डिब्बों में नकदी मिलने की जानकारी आई है। इसके बाद टीमें यहां भी नोट बरामद करके उनकी गिनती करने में जुट गई हैं।
बैंक कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी
छापे के दौरान बरामद की गई नकदी की गिनती के लिए बैंक कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार शाम से चल रही कार्रवाई के दौरान रविवार शाम तक भी नोटों की गिनती की जा रही थी। यहां पर कई बैंकों के कर्मचारियों को लगाया गया है। छुट्टी के दिन भी उनकी ड्यूटी रही।

जूता उद्यमियों में छापे की चर्चा
रविवार को पूरे दिन हींग की मंडी चांदी बाजार और जूता कारोबारियों के बीच भी आयकर छापे की चर्चा रही। छापे में मिली नकदी को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जूता कारोबारी के चांदी के कारोबार से जुड़े होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन