फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax raid ends, documents and data taken away in vehicles

Agra News: आयकर का छापा खत्म, गाड़ियों में भरकर ले गए दस्तावेज और डाटा

Sat, 10 Jan 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raid ends, documents and data taken away in vehicles
आगरा। सर्जिकल उपकरण निर्माता और निर्यातक रोमसंस और अशोक ग्रुप के ठिकानों पर शुक्रवार को चौथे दिन भी आयकर विभाग का छापा जारी रहा। देर रात जांच अधिकारी जांच पूरी कर रोमसंस व अशोक ग्रुप से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डाटा गाड़ियों में भरकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर, अलीगढ़ में हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी और उसके मालिक के आवासों पर भी छापेमारी जारी रही। फैक्टरी से घर तक आयकर टीमों ने बैंक लॉकर्स से लेकर दस्तावेज और डिजिटल डाटा खंगाला। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की की टीमों को प्रमोटर्स के बैंक लॉकर्स में मौजूद कीमती सामान और निवेश संबंधी दस्तावेज मिले थे। टीम ने एक विस्तृत पंचनामा तैयार किया और जब्त किए गए नकद, आभूषणों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ब्योरा दर्ज किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम छापे में जब्त सामानों की अंतिम सूची जारी कर दी। शुक्रवार को कंप्यूटर, सर्वर, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन का पूरा डाटा क्लोन कर लिया। इससे पहले टीमें परिवार के सदस्यों, फैक्टरी मैनेजरों और अकाउंटेंट्स को आमने-सामने बैठाकर लंबी पूछताछ कर चुकी है। घर से बरामद हुए कैश और जेवरातों का मिलान फैक्टरी के बहीखातों और स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने के बाद विभाग जल्द ही अघोषित संपत्तियों का आंकड़ा जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed