फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   income tax officers raided the houses of hawala agents in Agra

Agra: हवाला एजेंटों के घरों पर आयकर के 48 अफसरों ने एक साथ मारा छापा, 2.8 करोड़ रुपये जब्त

Wed, 19 Oct 2022 07:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 07:50 PM IST
सार

आगरा में आयकर विभाग ने हवाला एजेटों पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर की टीमों ने एक साथ हवाला एजेंटों के यहां छापा मारा। मौके से 2.8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
income tax officers raided the houses of hawala agents  in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में आयकर विभाग की जांच शाखा ने पुराने शहर में बुधवार को चित्ती खाना और तिवारी गली में हवाला एजेंटों के यहां छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 2.8 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। आयकर विभाग के करीब 48 अफसरों ने 12 घंटे तक जांच पड़ताल की। हवाला एजेंटों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं, जिनकी मदद से विवरण निकाल कर हवाला लेन-देन की वास्तविक रकम का आकलन किया जा सकेगा। इसके आधार पर टैक्स लगाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में सहायक आयुक्त जांच सहित अन्य अधिकारियों की टीम कई वाहनों में सवार होकर दोपहर दो बजे के करीब रावतपाड़ा पहुंची। यहां से चित्ती खाना में दो हवाला एजेंट और तिवारी गली में एक अन्य एजेंट पर एक साथ छापा मारा। यहां रखे सभी गैजेट अपने कब्जे में ले लिए। उसके बाद पड़ताल की। 

विज्ञापन

आयकर की गाड़ियां देख दुकानों के शटर हुए बंद 

फाइलों आदि में हवाला की सुविधा लेने वाले कारोबारियों की खोजबीन की। कुछ पर्चियां हाथ लगी हैं। माना जा रहा है कि इनमें लेन-देन के बड़े सौदे शामिल हैं। इनके यहां रखी नकदी जब्त कर ली गई। अफसरों ने मौके पर नकदी गिनी। यह लगभग 2.8 करोड़ है। आयकर की गाड़ियों से घबरा कर कुछ दुकानों के शटर बंद कर दिए गए, लेकिन बाद में खोल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



Agra: तपन ग्रुप के सात ठिकानों पर आयकर ने मारा छापा, 45 अधिकारियों ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed