फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income tax officer's son was cheated in the name of getting him out of the girl's kidnapping case

दरोगा बन आयकर कर्मी से ठगी: लड़की के अपहरण केस में बेटा का नाम, बचाने के लिए ठग लिए 1.20 लाख रुपये

Wed, 31 Jan 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 01:06 PM IST
सार

आयकर कर्मी के बेटे को लड़की के अपहरण के केस से निकालने के नाम पर ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Income tax officer's son was cheated in the name of getting him out of the girl's kidnapping case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में बेटे को लड़की के अपहरण के केस से निकालने के नाम पर ठगों ने दरोगा बन उसके पिता को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने आयकर विभाग के कर्मचारी से 1.20 लाख रुपये कई बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामले में सिकंदरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषि पुरम निवासी उमेश कुमार कश्यप आयकर विभाग में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा उनके साथ रहता है। बड़ा मुरादनगर में पढ़ाई कर रहा है। रविवार को उनके पास अनजान नंबर से काल आया। कॉल करने वाले खुद को पुलिस में दरोगा विजय कुमार बताया। उसने उनसे कहा कि आपके बेटे को चार दोस्तों के साथ लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बस इतना बोलकर फोन काट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मुरादनगर बेटे को फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इस बात से वह डर गए। उन्होंने उसी नंबर पर काॅल की। कथित दरोगा ने दोस्तों के चक्कर में आकर बेटे के गलत फंसने का हवाला दिया। इसके बाद उसे पुलिस से छुड़ाने के नाम पर कई बार में 1.20 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ देर बाद बेटे से बात हुईं तो उसने परीक्षा देने के बारे में बताया। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच साइबर सेल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन अन्य कर्मचारियों को किए फोन
उमेश से ठगी करने के बाद ठगों ने सोमवार को उनके कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी फोन किए। मगर, उनमें से एक कर्मचारी के कोई बेटा नहीं था। वहीं दूसरे कर्मचारी की तो शादी भी नहीं हुई थी। इस वजह से कार्यालय में ठगों के झांसे में कोई कर्मचारी नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed