फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income Tax Inspector Dies After Jumping From 7th Floor Postmortem Reveals Multiple Fractures

7वीं मंजिल से मौत की छलांग: आयकर इंस्पेक्टर के हाथ-पैर टूटे, पसलियां चकनाचूर; जिस तरह की आत्महत्या कांप गए लोग

Sat, 09 May 2026 09:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 09:19 AM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आयकर निरीक्षक सुरेश चंद मौर्य ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम में हाथ-पैर की हड्डियां टूटने और पसलियां चकनाचूर होने की पुष्टि हुई है, जबकि पुलिस पारिवारिक कलह और अवसाद के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Income Tax Inspector Dies After Jumping From 7th Floor Postmortem Reveals Multiple Fractures
आयकर इंस्पेक्टर आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आयकर निरीक्षक सुरेश चंद माैर्या (50) ने बृहस्पतिवार शाम आत्महत्या कर ली थी। हरीपर्वत पुलिस ने रात में पोस्टमार्टम कराया। इसमें अधिक खून बहने को मौत का कारण माना गया। हालांकि गिरने की वजह से उनकी पसलियां, बाएं हाथ और पैर की हड्डी टूट गई थीं। पुलिस को अब तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पारिवारिक कलह की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

मूल रूप से लखनऊ निवासी सुरेश चंद माैर्या पश्चिमपुरी स्थित ब्रज द्वारिका काॅलोनी में रह रहे थे। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने संजय प्लेस स्थित ऑफिस की सातवीं मंजिल पर जाकर सीढ़ियों की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी थी। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में बेटा सूरज और पत्नी अलका पहुंचीं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी और बताया कि आयकर भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। सुरेश चंद स्कूटर को पार्किंग में खड़ा करने के बाद परिसर में आकर सीढि़यों से ऊपर गए। वह कैमरों के फुटेज में नजर आए हैं। उन्हें सातवीं मंजिल पर छत का गेट बंद मिला तो वहीं से छलांग लगा दी। उनकी चप्पल वहीं पड़ी मिलीं। हालांकि वहां कोई कैमरा नहीं है।
विज्ञापन

 नहीं मिला अवसाद में आने का कारण
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आयकर भवन परिसर में किसी और के आने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पारिवारिक कलह की आशंका है। आयकर निरीक्षक के अवसाद में रहने और पूर्व में उनका मनोचिकित्सक से उपचार होने का भी पता चला है। वह अवसाद में क्यों आए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल परिजन की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर निरीक्षक ने करीब दो साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उस समय उन्होंने अपने आवास पर ही जहरीला पदार्थ पी लिया था। सूचना पर परिजन काॅलोनी में रह रहे साथी अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद से उनका एक मानसिक रोग चिकित्सक के साथ इलाज चल रहा था।

वॉकआउट की वजह से खाली था परिसर
आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को वॉकआउट का आह्वान किया था। इसकी वजह से कई कर्मचारी व अधिकारी दोपहर बाद ही कार्यालय छोड़कर चले गए। चूंकि मौर्या बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं आए थे, इसलिए किसी ने ऐसी घटना के बारे में सोचा भी नहीं। वहीं, दूसरी मंजिल पर उनका कार्यालय होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने भी सातवीं मंजिल पर जाने का अंदाजा नहीं लगाया।

पत्नी ने तोड़ दीं चूड़ियां
पत्नी ने आयकर भवन में पहुंचने पर पति का शव देखकर अपनी चूड़ियां तोड़ना शुरू कर दिया। वह रोये जा रही थीं। उन्हें किसी तरह लोगों ने संभाला। यह देखकर लोग भावुक हो गए। बेटी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed