फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Income from six bigha farm became the reason for Ramesh's murder.

Agra News: छह बीघा खेत की आमदनी बनी रमेश के हत्या का कारण

Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Income from six bigha farm became the reason for Ramesh's murder.
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में हुई दिव्यांग की हत्या का कारण उसके हिस्से आई छह बीघा जमीन से होने वाली आमदनी बनीं।
विज्ञापन

दिव्यांग रमेश के हिस्से छह बीघा खेत था, दिव्यांग होंने के कारण मझला भाई सुरेश तथा उसका परिवार उसकी देखभाल करते थे। इस कारण वह मझले भाई के साथ ही रहता था। खेत से होने वाली आमदनी को रमेश अपने मझले भाई सुरेश को देता था। दूसरी तरफ बड़ा भाई रामनरेश चाहता था कि रमेश उसके साथ रहे, ताकि उसके हिस्से के संपत्ति और खेत से होंने वाली आमदनी उसे मिल सके। बड़े भाई रामनरेश के इस प्रस्ताव को रमेश ने ठुकरा दिया था, इसके चलते रामनरेश उससे नाराज रहने के साथ रंजिश रखने लगा था। समय बीतने के साथ रिश्ते में कड़वाहट भी बढ़ती गई। इसका परिणाम हुआ कि रमेश को अपनी जान गंवानी पड़ी।
मझले भाई ने बताया कि रमेश जन्म से दिव्यांग नहीं था। बल्कि करंट लगने से उसकी शारीरिक दशा बिगड़ी। किशोरावस्था से ही वह मेहनतकश था। जीविकोपार्जन के लिए वह दिल्ली रहता था, वहां वह बोरिंग का कार्य करता था। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह दिव्यांगता का शिकार हुआ। दिव्यांग होने के बाद भी रमेश हौसला नहीं हारा। इसके अलावा वह किसी पर बोझ नहीं बना था। खेती करवाता था होने वाली आमदनी मझले भाई को देता था।
विज्ञापन

दिल्ली से वापस गांव लौटकर वह परिवार के साथ रहने लगा। पहले उसका परिवार संयुक्त था, लेकिन दस वर्ष पूर्व जब उसके मझले भाई सुरेश की शादी हो गई तो वह मझले भाई के साथ रहने लगा। सभी भाईयों के हिस्से में 6-6 बीघा जमीन थी। आरोपी बड़ा भाई खुद अपनी खेती करता था। जबकि सुरेश और रमेश मिलकर खेती करते थे। रमेश अपनी खेती की आमदनी मझले भाई को ही देता था दोनों भाई मिलकर आगे बढ़ रहे थे। यह बात बड़े भाई को नागवार लगी थी। ग्रामीण नेत्रपाल ने बताया कि बड़े भाई और दिव्यांग भाई के बीच 6 महीने पहले विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद दोनों के बीच काफी तनाव के साथ रंजिश हो गई थी। ग्रामीण कहना था कि ऐसा कत्तई आभास नहीं था कि रामनरेश इस तरह से रिश्ते का कत्ल कर देगा। ग्रामीण का कहना था कि भाईयों के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन इस तरह कोई जान नहीं लेता। इसी बात को लेकर ग्रामीणों के बीच दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज। सिरोरी गांव में दिव्यांग युवक की हत्या की सूचना पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने जमीन पर और चारपाई पर फैले खून के नमूने लिए। मौके पर फोटोग्राफी की और हत्या के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए।

कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सहावर थाना पुलिस के अलावा एसओजी, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed