फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inaamee badamaash pakada

लूट व वाहन चोरी में वांछित दस हजार का इनामी पकड़ा

Fri, 17 Jan 2020 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
inaamee badamaash pakada
मथुरा। कोसीकलां पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने लूट एवं वाहन चोरी सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे दस हजार के इनामी शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पर यूपी एवं हरियाणा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि दो जनवरी की रात को हनुमान मंदिर के पीछे शालीमार रोड पर वाहन चोरी करने वाले गैंग के अंकित पंडित पुत्र विनोद निवासी नगला दानी थाना मांट मथुरा एवं कुलदीप पुत्र कालीचरन निवासी अजीजपुर को सात चोरी के टेंपो के साथ पकड़ा था। मौके से गैंग का सरगना कृष्णागोपाल उर्फ पंडित उर्फ रामलड्डू पुत्र विनोद पंडित निवासी ग्राम नगला दानी थाना मांट भागने में सफल रहा। एसएसपी द्वारा शातिर पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसे जाव के मैन रोड स्थित नाले की पटरी पर होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उसे दबिश देकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बताया कि यूपी एवं हरियाणा में बदमाश पर लूट, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed