फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the paw fights, Sahawar was the champion of champion

पंजा लड़ाओं में सहावर के हयात रहे चैंपियन आफ चैंपियन

Sun, 24 Oct 2021 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
In the paw fights, Sahawar was the champion of champion
कासगंज में पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में विजेता अपने पुरस्कारों के साथ। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला आर्म रेसलिंग संघ द्वारा रविवार को कासगंज फिटनेस सेंटर आवास विकास पर जिला पंजा लड़ाओ सुपर श्रंखला एक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियन आफ चैंपियन सहावर के हयात रहे।
विज्ञापन

जिला आर्म रेसलिंग संघ के सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि पंजा लड़ाओ सुपर श्रंखला-एक में एक वजन श्रेणी 50 से 55 किलोग्राम में सुपर मैच व चैंपियन ऑफ चैंपियन मैच कराए गए। जिसमें प्रथम शाकिब, द्वितीय समीर एवं तृतीय कैफ रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ सुपर मैच हुए। जिनमें आशु ने फरदीन को 3-0 से हराया, तोरीख ने मुसैफ को 2-1 से हराया, हसन ने अमन को 2-1 से हराया, माजिद ने अदनान को 2-1 से हराया, समीर ने विष्णु को 2-1 से हराया, फैजल ने हुसैन को 2-1 से हराया, सबलू ने अनमोल को 2-1 से हराया, हयात ने विनोद को 2-1 से हराया। इसमें चैंपियन आफ चैंपियन सहावर के हयात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका हैदर, आसिफ अहमद, मोहम्मद आसिफ और प्रवीण जादौन ने निभाई। विजेताओं को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजक हैदर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed