{"_id":"676fffb397344759c40e5c8a","slug":"in-the-inaugural-match-mainpuri-defeated-firozabad-by-51-runs-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129422-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उद्घाटन मुकाबले में मैनपुरी ने फिरोजाबाद को 51 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उद्घाटन मुकाबले में मैनपुरी ने फिरोजाबाद को 51 रन से हराया
विज्ञापन
- शहर के क्रिश्चियन मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर शनिवार को महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एमसीए मैनपुरी ने फिरोजाबाद को 51 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
फिरोजाबाद ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनपुरी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। आकाश सिंह ने नाबाद 37, मनीष यादव ने 27 और जयकुमार ने 19 रनों की पारी खेली। फिरोजाबाद के मोहित गुर्जर, आलोक कुशवाह, अभिषेक यादव और योगेश ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद 17.1 ओवर में 84 रन ही बना सकी। फिरोजाबाद के माधव गौर ने 35, अभिषेक यादव ने 17 और रमन ने 15 रन बनाए। मैनपुरी के आकाश पाल ने चार और अमित यादव ने दो विकेट प्राप्त किए। अंपायर की भूमिका असिफ रजा, शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग उत्तम यादव और यश शर्मा ने और कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। मैन ऑफ द मैच का पुरसकार आकाश पाल को क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा ने प्रदान किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान और नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके एवं गेंद खेलकर किया। अतिथियों ने अपने संबोधन से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने महाराजा तेजसिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर श्यामू चौहान, कुशाग्र दास, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, देवेंद्र सक्सेना, प्रबल प्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर, मायाशंकर आदि मौजूद रहे।