फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the case of cutting rosewood tree, the farmer filed a report against two

आगरा: शीशम के पेड़ काटने के मामले में किसान ने दर्ज कराई दो के विरुद्ध रिपोर्ट

Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the case of cutting rosewood tree, the farmer filed a report against two
अमांपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान के 5 शीशम के पेड़ों को गांव के ही एक आरोपी द्वारा काट लिए गए। मामले में किसान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चोरी और वन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। नगला किशन अर्जुनपुर गांव में किसान नरेंद्र सोलंकी के खेत में शीशम के पांच पेड़ खड़े थे। किसान का आरोप है कि 16 जनवरी को गांव के ही अवनीश ने उसके पेड़ों को चोरी से काट लिया। उसका कहना है कि जब वह खेत पर गेहूं की फसल देखने गया, पेड़ काटे जा चुके थे। उसने जानकारी की तो पता लगा कि पेड़ अवनीश ने काटे हैं। उसने पुलिस को पेड़ों के काटे जाने की सूचना दी। वहीं आरोपी अवनीश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर पर पेड़ काटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशे दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed