फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in mathura accident driver escaped alive but still died due to flow of water

मथुरा हादसा: कार से निकल आया था ड्राइवर, पल भर में ही यूं खींच ले गई मौत

Sun, 11 Jun 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 11 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
in mathura accident driver escaped alive but still died due to flow of water
accident in mathura - फोटो : amar ujala
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में गांव मकेरा की नहर पर हुए हादसे में जिंदगी किसी के नसीब में नहीं थी। तभी तो नहर में डूबी कार से निकलने के बाद भी ड्राइवर जिंदा नहीं बच सका। पानी का तेज बहाव बनकर आई मौत उसे खींचकर अपने साथ ले ही गई।
विज्ञापन


फतेहपुरसीकरी नहर की मकेरा पुलिया पर हुए हादसे में जिंदगियां खत्म होने में पल भर भी नहीं लगा। लोगों ने बताया कि नहर में पानी इतना अधिक था कि पूरी इनोवा कार उसमें समा गई। कार में फंसे लोग बाहर ही नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


हालांकि कार का ड्राइवर हरिश्चंद कार से जिंदा निकलने में तो कामयाब हुआ लेकिन अगले ही पल मौत पानी का तेज बहाव बनकर आई। तेज बहाव में बह डूबकर बहता हुआ काफी दूर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि मौके पर नौ शव तो ग्रामीणों ने तुरंत ही कार से निकाल लिए लेकिन ड्राइवर हरिश्चंद्र का शव काफी देर बाद गोताखोरों को मिला। वह भी घटना स्थल से काफी दूर जाकर। लोगों का कहना है कि पानी के तेज बहाव के कारण ही कार के गेट नहीं खुले। इसी वजह से नौ लोगों की गाड़ी के भीतर ही डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed