{"_id":"692d16bda6597850970da8e6","slug":"in-laws-grab-property-and-threaten-to-throw-woman-out-with-her-children-after-husband-s-death-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की मौत के बाद घर भी नहीं रहा...चार बच्चों की मां का दर्द, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की मौत के बाद घर भी नहीं रहा...चार बच्चों की मां का दर्द, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
Mon, 01 Dec 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:47 AM IST
सार
पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने महिला की संपत्ति हड़प ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार निवासी लाड़ो राठौर ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनके पति सुनील राठौर की 29 अक्तूबर को मौत हो गई। उस दौरान वह अपनी बहन के पास दिल्ली गई थीं। ससुराल वालों ने बिना बताए पति का दाह संस्कार कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने अपनी अलमारी का लॉक खोलकर देखा तो होश उड़ गए।
अलमारी के अंदर रखे मकान के दस्तावेज, 4 सोने की अंगूठी, 2 चेन और पति का मोबाइल गायब था। जेठ विरजू, देवर बबलू, राजेश, ननद सीता, रीता, रीना से पूछा तो उन्होंने कहा कि चोरी हो गए। पति के दो ऑटो व बाइक भी कब्जे में ले ली। ऐसे में पीड़िता अपने चार बच्चों का पालन पोषण कैसे कर पाएगी? 26 नवंबर को सभी आरोपी घर पर आ गए। धमकी दी कि बच्चों को लेकर यहां से चली जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। विरोध पर मारपीट की।