{"_id":"59d773064f1c1bdb538b6079","slug":"in-india-favorable-environment-for-football-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC: खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह, कोच बोले देश में अब फुटबाल का बन गया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIFA U-17 WC: खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह, कोच बोले देश में अब फुटबाल का बन गया माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 06 Oct 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
एसएस चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से शुरू हो रहे फीफा अंडर-17 विश्वकप के लिए जिले के फुटबाल खिलाड़ी उत्साहित हैं। वह यह मैच देखकर बहुत कुछ सीखना चाहते हैं और भारत को जीतता देखना चाहते हैं। पहली बार इस खेल की मेजबानी भारत को मिली है।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबाल कोच एवं उप क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान का कहना है कि फीफा विश्वकप की देश को मेजबानी मिलने से फुटबाल के प्रति माहौल बन गया है। स्टेडियम में फुटबाल के 150 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं।
वह कई दिनों से आपस में फीफा विश्वकप के संबंध में चर्चा कर रहे हैं। हो सकता है कि कुछ खिलाड़ी स्टेडियमों में मैच देखने भी जाएं। मैचों के आयोजन का समय अच्छा है। शाम पांच और आठ बजे से मैच होंगे। खिलाड़ी मैच देखकर बहुत कुछ सीख सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेडियम के प्रशिक्षु जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में यूपी की ओर से हिस्सा ले चुके सोनू का कहना है कि देश में पहली बार फीफा अंडर-17 विश्वकप हो रहा है। मैच में खिलाड़ियों की तकनीकी देख बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

नए खिलाड़ी होंगे उत्साहित
कोमल रावत
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर नेशनल महिला फुटबाल में प्रतिभाग कर चुकी कोमल रावत का कहना है कि फीफा विश्वकप से बालिकाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। प्रदेश की ओर से तीन बार सीनियर नेशनल खेल चुकी अर्चना कुमारी का कहना है कि देश में फीफा विश्वकप का आयोजन कक्षा सात-आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फुटबाल के प्रति प्रोत्साहित करेगा। फुटबाल के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। खिलाड़ियों को सीखने को मिलेगा।