{"_id":"5d99f2788ebc3e93b532ca79","slug":"in-blind-faith-woman-s-body-were-fired-from-the-tongs-by-tantric-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अंधविश्वास के चलते खतरे में पड़ी महिला की जिंदगी, तंत्र क्रिया के नाम पर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अंधविश्वास के चलते खतरे में पड़ी महिला की जिंदगी, तंत्र क्रिया के नाम पर हुआ कुछ ऐसा
Mon, 07 Oct 2019 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Oct 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
तंत्र मंत्र सांकेतिक तस्वीर
थाना नारखी के गांव नगला रामकुंवर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला के शरीर को चिमटे से दागा गया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर पहुंचे महिला के चीखने पति को देखकर आरोपी भाग गए।
चार दिन तक महिला अर्द्ध बेहोशी की हालत में रही। मामले में रविवार को पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया है।
थाना नारखी के गांव नगला रामकुंवर निवासी हरविलास पुत्र महाराज सिंह के भाई हरि सिंह की तबियत खराब रहती थी। गांव के कुछ लोगों ने तंत्र-तंत्र से इलाज कराने की बात कही।

विगत 30 सितंबर की शाम को गांव के ही तीन लोग रामनगर निवासी संजय को लेकर हरिविलास के घर पहुंचे। रात तकरीबन दस बजे भगत ने कहा कि हरिविलास की पत्नी राजकुमारी पर कोई तांत्रिक व्याधा है। इस कारण हरी सिंह की तबियत खराब रहती है।
तंत्र साधना से रामकुमारी पर आई व्याधा को दूर करना होगा। हरिविलास ने भरोसा करते हुए भगत से राजकुमारी का इलाज कराना शुरू कर दिया। इसके बाद मिर्च का धुआं देने के साथ राजकुमारी के शरीर को चिमटे से दागा गया।
इस दौरान राजकुमारी बचाव के लिए चीखी तो कोई बचाव के लिए नहीं आया। आरोप है कि महिला को डंडों से पीटने के साथ आग से जलाने का प्रयास किया गया। इससे राजकुमारी अचेत हो गई।

इस पर हरविलास गांव के लोगों के साथ मकान में अंदर गया तो भगत तंत्र विद्या को भंग करने की बात कही। शिकायत करने पर जान से हाथ धोने की बात कहकर अपने साथियों के साथ चला गया। रविवार को पीड़ित हरिविलास पत्नी राजकुमारी के होश में आने पर थाना नारखी पहुंचे। यहां हरिविलास ने थाने में शिकायती पत्र दिया।
चार दिन तक अर्द्ध बेहोशी की हालत में रही महिला
तंत्र-मंत्र करने वाले भगत संजय ने महिला को जलाया है। ऐसे में महिला की जान भी जा सकती थी। घटना से दहशत में आयी चार दिन तक अर्द्ध बेहोशी की हालत में रही। पति भी घर पर ही महिला का इलाज करता रहा।
नारखी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया है। महिला का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया है। घटनाक्रम तीस सितंबर का है पूरे मामले की जांच की जा रही है।