फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra yog ambassador is being given training for world yoga day

विश्व योग दिवसः आगरा में तैयार हो रहे योग एंबेसडर

Wed, 07 Jun 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
in agra yog ambassador is being given training for world yoga day
विश्व योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व योग दिवस के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी इन दिनों योगाभ्यास भी कर रहे हैं। खिलाड़ियों को एंबेसडर के रूप में भी तैयार किया जा रहा है। खेलों के प्रशिक्षण के बाद रोजाना शाम छह से सात बजे तक योग सिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह अपने घरवालों और पड़ोसियों को योग के प्रति जागरूक करें। योग सिखाएं भी। विश्व योग दिवस (21 जून) पर अभिभावकों को स्टेडियम तक ले जाने की भी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय खेल कार्यालय और क्रीड़ा भारती के सहयोग से स्टेडियम में रोजाना 400 खिलाड़ियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। स्टेडियम के योग विशेषज्ञ केपी सिंह और क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षक परमजीत सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि विश्व योग दिवस पर स्टेडियम में योग अभ्यास के लिए करीब 10 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी है। तमाम संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। 


स्टेडियम के खिलाड़ियों को एंबेसडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 21 जून तक रोजाना स्टेडियम में योग अभ्यास कराया जाएगा। शाम के सत्र में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed