{"_id":"5941187e86641957678b4813","slug":"in-agra-fire-incident-people-find-dead-body-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः पुलिस के जाने के दो घंटे बाद लोगों ने निकाला शव, फिर हुआ हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः पुलिस के जाने के दो घंटे बाद लोगों ने निकाला शव, फिर हुआ हंगामा
टीम डिजिटल आगरा
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
अाग के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज में रामनगर की पुलिया इलाके में आग लगने के बाद पुलिस की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सही से मकान की छानबीन भी नहीं की। फायर बिग्रेड के आग बुझाने के बाद पुलिस मौके से चली आई। इसके बाद लोगों ने वहां छानबीन की तो उन्हें रोहन की जली हुई लाश मिली।
बता दें कि आगरा के शाहगंज में राम नगर पुलिया स्थित डॉक्टर वाली गली में शू केमिकल गोदाम में सुबह करीब 10:45 बजे आग लगी। तीन फीट की गली बने मकान में आग लगने से फायर ब्रिगेड अंदर नहीं जा पा रही थी। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
पूरी बस्ती में आग की दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। गोदाम में फंसे राजेश और कालू भी बाहर गए। ऐसे आग लगने के बाद पुलिस पड़ताल कर वापस चली आई। इसके बाद लोगों देखा तो रोहन कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में लोग हिम्मत जुटाकर गोदाम के अंदर गए।
विज्ञापन
यहां देखा तो रोहन का जला हुआ शव पड़ा था।
पुलिस के जाने के दो घंटे बाद शव मिलने की सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस दोबारा लौटकर मौके पर आई। इसके बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर हंगामा शुरू कर दिया। बस्ती वाले मैनरोड पर शव रखकर जाम लगाने लगे। हंगामा बढ़ते देख आसपास बाजार भी बंद हो गया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर लोग मान गए।