फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In a dispute over removing the car, the accused beat the shopkeeper with a rod

Agra News: कार हटाने के विवाद में आरोपियों ने दुकानदार को सरिया से पीटा

Fri, 11 Apr 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over removing the car, the accused beat the shopkeeper with a rod
मैनपुरी।आसरा आवास झिंझाई रोड स्थित कपड़े की दुकान को बंद करने के बाद 8 अप्रैल को घर लौट रहे दुकानदार ने जब रास्ते में खड़ी हटाने के लिए कहा, तो वहां मौजूद आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मोबाइल तोड़ते हुए पिटाई की। अगले दिन फिर सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई के रहने वाले शिव प्रताप भदौरिया की आसरा आवास काॅलोनी झिंझाई रोड पर कपड़े की दुकान हैं। 8 अप्रैल की रात को वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर वापस आ रहे थे। गांव के बाहर अनुराग चौहान अपने 5-6 साथियों के साथ रास्ते में कार खड़ी किए हुए थे। उन्होंने निकलने के लिए कार हटाने के लिए कहा। मगर वह लोग नहींं हटे। गाड़ी से उतर कर जब उन लोगों से फिर से कहा तो आरोपी आगबबूला हो गए। गालीगलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अगले दिन 9 अप्रैल को दुकान पर जाते समय आरोपियों ने फिर हमला किया और सरिया से उनकी पिटाई की। घायल अवस्था में परिचित लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी अनुराग चौहान व 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed