फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Important evidence in three murders gone missing police begin searching

UP: बेरहमी से किया था पति, पत्नी और बेटे का कत्ल... हत्या का अहम सुबूत हो गया गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 12:33 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

दंपती और उनके बेटे की हत्या की गई थी। जांच के दाैरान पुलिस को माैके से एक डायरी मिली थी। इसकी जांच के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच सकी थी, लेकिन अब ये डायरी गायब हो गई है।

विज्ञापन
Important evidence in three murders gone missing police begin searching
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर इलाके में पांच साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में महत्वपूर्ण सुबूत के तौर पर जमा कराई गई डायरी ही अदालत तक नहीं पहुंच सकी। यह डायरी विवेचना के दौरान गायब हो गई। इसमें हत्याकांड के पीछे लेनदेन के विवाद के साक्ष्य थे, जिसमें लेनदेन का ब्योरा दर्ज था। इस मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर के नगला किशनलाल में 31 अगस्त 2020 की रात रामवीर (55) उनकी पत्नी मीरा (50) व बेटे बबलू की बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या कर शवों को रसोई में आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया था। रामवीर परचून की दुकान चलाते थे। 
विज्ञापन


पुलिस को दुकान में एक लाल डायरी मिली थी। जिसमें सुभाष के नाम के आगे तीन लाख रुपये लिखे थे। एक पन्ने पर लिखा था कि मांगे मगर नहीं दिए। इसी डायरी के बाद पुलिस सुभाष के घर तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खुलासा किया था कि तीन लाख रुपये नहीं देने पड़े इसलिए वारदात की गई थी। 

पुलिस को भ्रम में डालने के लिए हत्याकांड के बाद घर में लूटपाट भी की गई थी। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में सुभाष उसके भाई गजेंद्र व दोस्त वकील को जेल भेजा था। मुठभेड़ में सुभाष और वकील के पैर में गोली लगी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।


लैब में हुआ था हस्तलेख का मिलान
तिहरे हत्याकांड की रिपोर्ट रामवीर की मां किरन देवी ने दर्ज कराई थी। इस केस में कोर्ट में गवाही चल रही है। किरन देवी की तरफ से एक प्रार्थनापत्र दिया गया कि उस डायरी को भी कोर्ट में पेश किया जाए, जिससे वारदात खुली थी। पुलिस ने रामवीर की डायरी को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। ताकि हस्तलेख का मिलान कराया जा सके। डायरी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट को अहम वैज्ञानिक साक्ष्य थी। थाने से सीओ छत्ता की पेशी भेजी गई थी। लेकिन अब गायब हो गई है। अब इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed