फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Important clues found in the case of kidnapping and murder of a teenager

फॉलोअप- नाबालिग की अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

Wed, 12 Oct 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Important clues found in the case of kidnapping and murder of a teenager
कासगंज। सोमवार से लापता मोबाइल आटा चक्की संचालक किशोर का अपहरण कर गला दबा हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की तीन टीमें इस मामले के खुलासे में जुटी हैं।
विज्ञापन

हत्या का शिकार नूरपुर गांव का किशोर दुर्वेश हुआ था। सोमवार को दुर्वेश मोबाइल आटा चक्की और ट्रैक्टर लेकर ढकराई और धुबआई इलाके में गेहूं पिसाई के कार्य के लिए निकला था। तभी बदमाशों ने अपहरण करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग का शव मंगलवार की सुबह बाजरे के खेत में मिला। किशोर की हत्या होने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। वारदात को लेकर परिजनों में आक्रोश था। पुलिस अधिकारियों से परिजनों ने मामले के खुलासे की मांग की। पटियाली सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें सक्रिय हैं। गंजडुंडवारा थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है। टीमों को अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को किशोर की हत्या के मामले में अहम सुराग मिले हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है। शीघ्र ही बदमाश गिरफ्त में होगे। पूरे मामले का राजफाश होगा।
- आरके तिवारी, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed