{"_id":"6755dbe1b8b99d593b0a5c9c","slug":"imam-accused-of-harassing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128364-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इमाम ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इमाम ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Sun, 08 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जामा मस्जिद व ईदगाह के इमाम ने मुख्यमंत्री सहित जिले के अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें समाज के ही कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महमूद नगर निवासी पेश ईमाम समी अहमद ने कहा कि वह जामा मस्जिद व ईदगाह में वर्ष 1980 से इमामत करते आ रहे हैं। उनके पिता इमामत करते थे। कमेटी के सदर उन्हें 6 हजार रुपये मासिक वेतन देते हैं। अब तीन माह से उनका वेतन भी नहीं दिया गया है। बिना किसी सूचना के नए इमाम को मस्जिद में भेज दिया गया है। समाज के लोगों ने उक्त इमाम को नमाज नहीं पढ़ने दी और उनसे ही नमाज अता कराई।
इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। तनख्वाह लेने गए तो डरा धमका कर भगा दिया गया। समी अहमद ने कहा है कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उक्त लोग ही जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए।