फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ima Will Gie File Report Of Investigation Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच पूरी, अब रिपोर्ट का इंतजार, जानिए क्या हैं प्रमुख बातें...

Fri, 23 Jul 2021 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Jul 2021 01:53 PM IST
सार

आईएमए जांच समिति ने श्री पारस अस्पताल के डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से उपलब्ध कराई 91 मरीज और उनके परिजनों से बातकर रिकार्डिंग की

विज्ञापन
Ima Will Gie File Report Of Investigation Paras Hospital Oxygen Mockdrill Case
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल प्रकरण की जांच आईएमए की समिति ने पूरी कर ली है। मरीज-तीमारदारों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच समिति के संयोजक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।  

विज्ञापन

आईएमए जांच समिति ने श्री पारस अस्पताल के डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से उपलब्ध कराई 91 मरीज और उनके परिजनों से बातकर रिकार्डिंग की। इनमें मृतकों के परिजनों से बातचीत और अन्य मरीजों के परिजनों से बातचीत की अलग-अलग रिपोर्ट बनाई जा रही है। लिखित रिपोर्ट समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे बना रहे हैं। समिति के सदस्य आमने-सामने बैठकर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करते हुए आईएमए अध्यक्ष को सौंप देंगे। 
विज्ञापन


आईएमए की समिति की जांच में यह रही मुख्य बातें: 
- 26 अप्रैल को अस्पताल में 10 की मौत। दो मरीजों ने घर में दम तोड़ा, एक की यहां से रेफर के बाद निजी अस्पताल में मौत हुई। 
- 91 मरीज और तीमारदारों ने 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की भारी कमी बताई। अफरा-तफरी मची हुई थी। शाम तक अंतराल में शव निकाले गए।
- 53 मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने ऑक्सीजन खत्म होने की बात कही, खुद ही ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आए।
- 10:30 बजे अस्पताल के सीसी टीवी कैमरे बंद कर दिए, तकनीकी वजह बताई। आइसोलेशन वार्ड में क्या हुआ, कुछ नहीं पता चल सका।
- ऑक्सीजन की कमी से मरीज बाहर निकाले जा रहे थे। फिर भी नए मरीज भर्ती किए जा रहे थे, जबकि उन मरीजों को भी ऑक्सीजन की जरूरत थी।
अध्यक्ष को सौंपी जाएंगी रिपोर्ट
- मरीजों से बातचीत की रिपोर्ट और साक्ष्य जांच समिति के संयोजक को सौंप दिए हैं। इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एक बार फिर फिजिकल बैठक कर चर्चा करने के बाद रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप देंगे। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य जांच समिति 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम रिपोर्ट मिलना बाकी
पुलिस-प्रशासन के सम्मान समारोह के कारण जांच समिति की बैठक नहीं हो पाई, लेकिन जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अंतिम रिपोर्ट मिलनी बाकी है, इसके बाद जांच सार्वजनिक कर दी जाएगी।  - डॉ. अनूप दीक्षित, सचिव आईएमए
श्री पारस अस्पताल ऑक्सीजन मॉकड्रिल प्रकरण: माननीय बोले, एक अस्पताल से हो रही पूरे शहर की बदनामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed