फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Shri Paras Hospital Case Bjp Mla And Mp Said Investigation Should Clear To Public

श्री पारस अस्पताल ऑक्सीजन मॉकड्रिल प्रकरण: माननीय बोले, एक अस्पताल से हो रही पूरे शहर की बदनामी

Fri, 23 Jul 2021 12:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Jul 2021 12:32 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि एक अस्पताल के कारण पूरे शहर की बदनामी हो रही है।

विज्ञापन
Agra Shri Paras Hospital Case Bjp Mla And Mp Said Investigation Should Clear To Public
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल मॉकड्रिल कांड में जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पीड़ितों को खल रही है। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि एक अस्पताल के कारण पूरे शहर की बदनामी हो रही है। विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा, श्री पारस अस्पताल में मरीजों के साथ अन्याय हुआ है। वीडियो की जगह अस्पताल की जांच होनी चाहिए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा, प्रशासन को मूल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। उधर, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने पूरे प्रकरण में शासन, प्रशासन पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

  
एक अस्पताल से हुई सबकी बदनामी
- मैं शुरू से अस्पतालों में पारदर्शिता का समर्थन करता रहा हूं। मॉकड्रिल मामले में एक अस्पताल से सबकी बदनामी हो रही है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। अभी मानसून सत्र में दिल्ली हूं। यहां आगरा आने पर जिलाधिकारी से बात की जाएगी। - राजकुमार चाहर, सांसद, फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन


जांच के बाद होगी दंडात्मक कार्रवाई
- तराजू में तोलकर न्याय होगा। जो जांच में निकल कर आएगा उसके आधार पर सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। जांच के बाद ही कोई दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है। मैं इसकी समीक्षा करूंगा। अधिकारियों से सभी पहलुओं पर बात की जाएगी। -  चौ. उदयभान सिंह, राज्यमंत्री, एमएसएमई
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के साथ हुआ है अन्याय
- मैं पीड़ितों के साथ खड़ा हूं। वीडियो की जगह सबसे पहले अस्पताल की जांच की जाए। वहां मरीजों के साथ अन्याय हुआ है। डिप्टी सीएम ने जांच को अधूरी बताया था। श्री पारस प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। - राम प्रताप सिंह चौहान, विधायक, एत्मादपुर

Agra Shri Paras Hospital Case Bjp Mla And Mp Said Investigation Should Clear To Public
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

 प्रशासन सार्वजनिक करें जांच रिपोर्ट
- पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इस मामले में जल्द पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। प्रशासन ने जो जांच की है उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। हम पीड़ितों के साथ हैं। पुलिस की जांच में तेजी आएगी। - पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक, आगरा उत्तर

  पीड़ितों को गुमराह कर रही सरकार
- शासन-प्रशासन पीड़ितों को गुमराह कर रहा है। पीड़ितों को न्याय मिलेगा मुझे ऐसी उम्मीद कम है। अस्पताल संचालक के साथ सरकार अपनी कमियां छुपा रही है, लेकिन शहर की जनता बहुत समझदार है। वह सब कुछ समझ रही है। -  डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक

पीड़ित का दर्द...
वोट मांगने आएंगे तो लेंगे हर सांस का हिसाब
- जिन्हें हमनें वोट दिए उन्होंने हमारी आवाज नहीं उठाई। मेरी मां की दम घुटने से 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में मौत हो गई। वोट मांगने जब नेता आएंगे तो उनसे हर सांस का हिसाब लेंगे। - प्रियंका सिंह, दहतोरा

दो महीने में हो चुकी हैं छह हजार मौतें
- दूसरी लहर में दो महीने में शहर में छह हजार लोगों की मौत हो गई। छह हजार परिवार बिखर गए। क्या नेताओं और अधिकारियों को श्मशान घाटों पर लगी लाशों की लाइनें याद नहीं। - नत्थीलाल त्यागी, मधु नगर

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: प्रशासन की भूमिका से जनप्रतिनिधि असंतुष्ट, सीबीआई जांच की मांग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed