{"_id":"60fe69d84cdd4b46512ca108","slug":"ima-doctors-committee-investigation-10-patients-death-due-to-oxygen-mockdrill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच में आया 10 परिजन आए सामने, बताई 26 अप्रैल की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच में आया 10 परिजन आए सामने, बताई 26 अप्रैल की घटना
Mon, 26 Jul 2021 01:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:22 PM IST
सार
जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि 91 मरीज और उनके परिजनों से बातचीत में 10 मरीजों की मौत 26 अप्रैल को अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल: डीवीआर ले जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पारस अस्पताल में चार पुरुष, छह महिलाओं ने तोड़ा था दम, आईएमए की जांच में 10 ही मृतकों के परिजन आए सामने
विज्ञापन
किसी के परिजन की 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में मौत हुई है तो आईएमए से कर सकते हैं संपर्क
आईएमए की जांच में 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में 10 मरीजों की मौत हुई थी। इसमें से चार पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। इनमें से दो मृतक युवा रहे। इसके अलावा और किसी के मरीज की इस दिन मौत हुई है तो वह आईएमए से संपर्क कर सकते हैं। जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि 91 मरीज और उनके परिजनों से बातचीत में 10 मरीजों की मौत 26 अप्रैल को अस्पताल में हुई। तीन और परिजनों से बताचीत में अपने मरीज की मौत की बात बताई।
इनमें से आवास विकास कॉलोनी के मुख्तार अहमद (64) को 26 अप्रैल को मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां तीन दिन बाद दम तोड़ दिया। छिबरामऊ की मीरा देवी (40) और हाथरस के (80) साल के पीके उपाध्याय की घर जाकर मौत हो गई। इसमें से मीरा देवी को ऑक्सीजन की कमी बताकर बाहर निकाल दिया था। इस तरह से अस्पताल में 26 अप्रैल को 10 लोगों की ही मौत होने की जानकारी सामने आई हे। अगर इस दिन अस्पताल में और किसी के मरीज की मौत हुई है तो (9837020263) पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
आईएमए की जांच में इन मरीजों की हुई थी 26 अप्रैल को अस्पताल में मौत:
- कार्तिकेय लवानिया ( 34) वैभव नगर
- मीना ग्रोवर (62) मालवीय कुंज राजामंडी
- प्रकाश वती (60), शंभू नगर शिकोहाबाद
- वासदेव चावला (71), कृष्णा कॉलोनी जीवनीमंडी
- शशि सिंह (70), विश्वकर्मा ग्रीन सिकंदरा
- मुन्नी देवी (46), लक्ष्मीधाम कॉलोनी दहतौरा
- रामवती (62) मधु नगर
- रामबरन (55) भरौली शिकोहाबाद
- आशा शर्मा (68), मऊ रोड खंदारी
- सनोज कुमार (26),बेरिया हार सगौनी मैनपुरी
ऑक्सीजन की भारी कमी, अस्पताल प्रशासन ने भी माना
आईएमए की जांच में सभी 91 मरीज और उनके परिजनों ने ऑक्सीजन की भारी कमी बताई। खुद ही सिलिंडर लेकर भी आए। इस बात की जांच समिति ने अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की तो उन्होंने भी ऑक्सीजन की भारी कमी बताई। इस तरह से आईएमए की जांच में दमघोंटू मॉकड्रिल की हकीकत सामने नहीं आई, लेकिन ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्ट बनाई जा रही है।
श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच पूरी, अब रिपोर्ट का इंतजार, जानिए क्या हैं प्रमुख बातें...