फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Work Over Pipe Line At Lohamandi

आगरा: लोहामंडी में पानी की पाइपलाइन के ऊपर अवैध निर्माण, बनाई जा रही थी अग्रसेन भवन की दीवार

Fri, 04 Jun 2021 08:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Jun 2021 08:52 AM IST
सार

इंजीनियरों ने अग्रसेन भवन, लोहामंडी के प्रबंधन से कहा है कि जगह के कागजात लाकर दिखाएं, तब तक काम बंद रखें।

विज्ञापन
Illegal Work Over Pipe Line At Lohamandi
लोहामंडी में पानी की टूटी लाइन से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी के अग्रसेन भवन से सटी सड़क पर पानी की 300 एमएम की पाइपलाइन बिछी हुई है। इस पर निर्माण होनेे पर बृहस्पतिवार को राजनगर के लोगों ने हंगामा कर दिया। लोहामंडी से आ रही यह पाइपलाइन राजनगर को पानी की सप्लाई देती है। लोगों ने जलकल विभाग से इसकी शिकायत की, जिसके बाद जलकल के इंजीनियरों ने पाइपलाइन के ऊपर हो रहे निर्माण को अवैध बताकर काम रुकवा दिया। इंजीनियरों ने अग्रसेन भवन, लोहामंडी के प्रबंधन से कहा है कि जगह के कागजात लाकर दिखाएं, तब तक काम बंद रखें।

विज्ञापन


नगला गंगाराम निवासी राजेंद्र सोनी ने जलकल विभाग के साथ प्रशासन से शिकायत की कि अग्रसेन भवन ने अपनी बाउंड्री के अंदर पानी की 300 मिमी व्यास की पाइपलाइन को दबा लिया है। करीब 40 मीटर का हिस्सा अग्रसेन भवन के अंदर होने का आरोप लगाया। इसके बाद भी निर्माण जारी है, इसे तुरंत रुकवाया जाए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे और जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव से की गई शिकायत पर जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता बीपी शर्मा और अवर अभियंता रंजीत कुमार जांच के लिए पहुंचे तो यहां पानी की पाइपलाइन का 40 मीटर हिस्सा परिसर के अंदर पाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा किया और काम रुकवाने की मांग की। इस पर प्रबंधन से वार्ता कर जलकल विभाग ने काम रुकवा दिया। अग्रसेन भवन लोहामंडी की प्रबंध समिति से उस जगह के कागजात मांगे गए हैं, जहां से 300 एमएम पाइपलाइन निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी की है शिकायत
अग्रसेन भवन लोहामंडी नगर निगम की सड़क पर बिछी पानी की पाइपलाइन पर अवैध निर्माण कर रहा है। पूर्व में भी निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की मैं शिकायत कर चुका हूं। पाइपलाइन लीकेज होने या कोई अन्य दिक्कत होने पर कैसे काम हो पाएगा। अवैध निर्माण करने पर भारी जुर्माना और कार्रवाई होनी चाहिए। - राजेंद्र सोनी, शिकायतकर्ता, राजनगर

पाइपलाइन के ऊपर निर्माण नहीं किया जा सकता
राजनगर में पानी की 40 मीटर से ज्यादा पाइप लाइन का हिस्सा निर्माण के कारण दब रहा है। पाइपलाइन के ऊपर कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता, इसलिए काम रुकवाने के लिए कहा है। प्रबंधन से कहा है कि कागजात देखने के बाद ही काम शुरू कराएं। - बीपी शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलकल
हमारे प्रधान: नगला सराय को आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगी राधा, ये हैं प्राथमिकताएं और प्रमुख समस्याएं
सावधान: अश्लील वीडियो कॉल कर जाल में फंसा रहे साइबर अपराधी, भूलकर भी बन करें ये गलती 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed