फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals trapping by making obscene video calls on social media

सावधान: अश्लील वीडियो कॉल कर जाल में फंसा रहे साइबर अपराधी, भूलकर भी बन करें ये गलती

Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
सार

फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से चैटिंग भूलकर भी न करें। ऐसे लोग आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकते हैं। आगरा में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियं ने लड़की बनकर दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेलिंग की गई है। 

विज्ञापन
Cyber criminals trapping by making obscene video calls on social media
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। वो लोगों के व्हाट्सएप पर दोस्ती का मैसेज भेजते हैं। लोगों के जवाब देने पर खुद को लड़की बताते हैं। इसके बाद युवती के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉल कराते हैं। इस दौरान लोगों को भी झांसे में लेकर उनसे कपड़े उतरवा लेते हैं। मोबाइल में एक एप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं। बाद में यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते हैं। पिछले तीन महीने में रेंज साइबर सेल के पास ये तीन मामले पहुंचे हैं।

विज्ञापन


लड़की बनकर चैटिंग के बाद किया ब्लैकमेल 
हींग की मंडी के व्यापारी के पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें हैलो किया गया था। व्यापारी ने जवाब दिया तो चैटिंग शुरू हो गई। चैटिंग करने वाले ने खुद को युवती की तरह पेश किया। इसके बाद एक दिन व्यापारी को एक युवती की अश्लील वीडियो कॉल आई। 
विज्ञापन


इसके बीच में युवती ने व्यापारी को कपड़े उतारने के लिए कहा। कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। दूसरे दिन एक मैसेज आया। इसमें व्यापारी का अश्लील वीडियो था। इसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। रकम जमा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल के दौरान उतरवाए कपड़े
ताजगंज इलाके का रहने वाला एक युवक निजी बैंक में कार्यरत है। उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज जिसने किया, उसकी डीपी पर युवती की फोटो थी। इस पर युवक ने चैटिंग शुरू कर दी। एक दिन एक युवती ने अश्लील वीडियो कॉल की। 

इस दौरान उससे भी कपड़े उतरवा लिए। दूसरे दिन युवक के पास मैसेज आया। इसमें वीडियो से ली गई फोटो थी। उससे रुपयों की मांग की। एक खाता नंबर भी भेज दिया। रुपये नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। युवक ने 35 हजार रुपये जमा कर दिए।

वृद्ध व्यापारी से मांगे एक लाख रुपये
जयपुर हाउस के रहने वाले एक वृद्ध व्यापारी को भी इसी तरह फंसाया गया। उनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की गई। व्यापारी दहशत में आ गए। वीडियो वायरल होता तो वह बदनाम हो जाते। उन्होंने अपने कुछ परिचितों से बात की। परिचितों ने उन्हें बताया कि ऐसा साइबर अपराधी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने व्यापारी को ऐसे मैसेज के झांसे में नहीं आने की सलाह दी।

मेव गैंग बना रहा शिकार
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजस्थान और हरियाणा का मेव गैंग इसी तरह ठगने का काम कर रहा है। वह लोगों से ऐसे खातों में रकम जमा कराते हैं, जिनको किराये पर लिया जाता है। पुलिस बैंकों से इन खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

यह है तरीका 
पुलिस के मुताबिक, वीडियो कॉल करने के दौरान साइबर अपराधी एक मोबाइल से बात करते हैं। उसका बैक कैमरा ऑन करके एक दूसरे मोबाइल पर युवती की वीडियो दिखाते हैं, जिसे देखकर लोग समझते हैं कि युवती से बात हो रही है। इस दौरान कपड़े उतारने के लिए बोला जाता है। साइबर अपराधी अपने मोबाइल में एक एप के माध्यम से कॉल को रिकॉर्ड कर लेते हैं। फिर रुपयों की मांग की जाती है। ऑनलाइन रकम जमा कराई जाती है।

अनजान नंबर के कॉल नहीं करें रिसीव
साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी किसी एप और दूसरे मोबाइल की मदद से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। व्हाट्स एप पर अगर अनजान नंबर से चैटिंग के लिए मैसेज आता है तो उसका जवाब नहीं देना चाहिए। अगर, आपके पास वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें। व्हाट्स एप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कान्टेक्ट करके रखें। फेसबुक पर आने वाले लाइव चेट के विज्ञापन से बचके रहें। अगर, वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाए तो पुलिस की सहायता लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed