{"_id":"612af3cd24eff22e3b552f16","slug":"illegal-wine-smuggler-arrests-in-agra-after-17-death-from-drink-poisonous-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ तस्कर: आगरा में तड़के चार बजे से घर से बिक रही थी शराब, दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ तस्कर: आगरा में तड़के चार बजे से घर से बिक रही थी शराब, दो युवकों को पकड़ा
Sun, 29 Aug 2021 08:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:11 AM IST
सार
आरोप है कि सभी अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं। वह अधिक कीमत पर खोखे और घर से शराब बेच रहे थे।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़े शराब बेचने वाले युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा की सूचना पर शनिवार तड़के चार बजे एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में पुलिस ने तीन महिला और दो युवकों को पकड़ा। आरोप है कि सभी अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं। वह अधिक कीमत पर खोखे और घर से शराब बेच रहे थे।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि गढ़ी चांदनी और गौतम नगर में घर और खोखे से शराब बिकने की सूचना मिली थी। इस पर कार्यकर्ता पहुंचे। शनिवार तड़के चार बजे कार्यकर्ता अंकित चौहान ने गढ़ी चांदनी में एक खोखे से 100 रुपये का पव्वा खरीदा और इस बारे में पुलिस को सूचना दी। खोखे पर एक महिला शराब बेच रही थी।
बाद में कार्यकर्ता क्षेत्र की ही एक अन्य महिला के घर पर पहुंचे। उससे भी सौ रुपये का पव्वा खरीदा। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। विकलांग होने के कारण वह खुद चलकर नहीं आ सकती थी। इसलिए उसे गोद में उठाकर परिजन थाने तक लाए। उसके घर से शराब बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि विकलांग महिला पूर्व मेें जेल भी जा चुकी है। उसे बोदला के ठेके का सेल्समैन शराब देकर जाता है। पुलिस ने उसके बेटे के साथ ही मोहल्ले की अन्य महिला और पुरुष को पकड़ा है। देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि तीन महिला और दो पुरुष अवैध शराब बिक्री के मामले में पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना पुलिस की जिम्मेदारी तय करें
संजय जाट ने कहा कि हम एसएसपी से मांग करते हैं कि शराब की अवैध बिक्री के मामले में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही की जिम्मेदारी तय की जाए। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो महासभा आरोपियों को पकड़वाएगी। जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, अंकित चौहान, मीना दिवाकर, जितेंद्र कुशवाहा, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित आदि मौजूद रहे।
शनिवार और रविवार को ज्यादा बिक्री
घर और खोखे से शराब बेचने वालों ने पुलिस को बताया कि मजदूर वर्ग के लोग शनिवार और रविवार को फैक्टरी बंद होने से छुट्टी पर रहते हैं। उन्हें पांच दिन का पेमेंट भी मिलता है। ये लोग घर के पास से शराब लेना चाहते हैं। खोखे और घर से लोग अधिक दाम में इन लोगों को शराब बेचते हैं।
शराब की अवैध बिक्री में महिलाएं शामिल
शराब की अवैध बिक्री में महिलाओं के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने डौकी और ताजगंज में मौत के मामले में कार्रवाई की थी। डौकी में रामजीलाल और उसकी पत्नी शराब बेच रही थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा। वहीं नगला देवरी में किशनी का नाम आया था। पुलिस ने उसे दूसरे मुकदमे में जेल भेज दिया था। अब फिर से गढ़ी चांदनी में महिलाएं पकड़ी गईं।
आगरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या, तीन और लोगों की मौत