{"_id":"68c23d863891f1dd83029840","slug":"illegal-structure-erected-on-agra-s-18-meter-zonal-road-engineers-defy-divisional-commissioner-s-orders-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जोनल प्लान-2 की रोड पर बना दिया कमरा, अभियंताओं ने हवा में उड़ाए मंडलायुक्त के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जोनल प्लान-2 की रोड पर बना दिया कमरा, अभियंताओं ने हवा में उड़ाए मंडलायुक्त के निर्देश
Thu, 11 Sep 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:39 AM IST
सार
आगरा के मास्टर प्लान में प्रस्तावित जोनल प्लान-2 में 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड पर बीच में कमरा बना दिया गया। मामले में शिकायत के बाद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कमरा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मास्टर प्लान में प्रस्तावित जोनल प्लान-2 में 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड पर बीच में कमरा बन गया। मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायत पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन, आगरा विकास प्राधिकरण के अवर व सहायक अभियंताओं ने मंडलायुक्त के निर्देश हवा में उड़ा दिए।
शिकायत के सात दिन बाद भी बीच सड़क से अतिक्रमण ध्वस्त नहीं किया गया। फाउंड्री नगर निवासी जसविंदर पाल सिंह को मौजा अरतौनी में भूखंड है। उन्होंने मंडलायुक्त से 3 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भूखंड खसरा संख्या 628 तक 18 मीटर जोनल रोड मास्टर प्लान में प्रस्तावित है। लेकिन, मौके पर उनके बराबर से खसरा संख्या 635 व 635/1 में जोनल रोड पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण है। वह एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने चाहते हैं लेकिन जोनल रोड पर अतिक्रमण से नक्शा पास नहीं हो पा रहा।
इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि जोनल रोड पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जाएगा। अभियंता सरोज कुमार व धीरेंद्र से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश की अवहेलना के लिए जिम्मेदार अभियंता व प्रवर्तन दल के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।