फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Recovery With People By Dabang Parking Owners In Agra

ताजनगरी में पार्किंग ठेकेदार 'दबंग', निगम बेबस, जनता की जेब ढीली कर रही 'अवैध वसूली'

Fri, 22 Nov 2019 02:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Illegal Recovery With People By Dabang Parking Owners In Agra
पार्किंग में वसूली - फोटो : अमर उजाला
शहर में नगर निगम की पार्किंग में अवैध वसूली के साथ अवैध पार्किंग चलाने वालों के आगे नगर निगम बेबस हो चुका है। कोतवाली, दिल्ली गेट समेत शहर में अवैध रूप से पार्किंग चलाई जा रही हैं, जिन्हें नगर निगम के अफसर ही शह दे रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि अवैध पार्किंग संचालकों और निगम की पार्किंग में अवैध वसूली पर एक भी ठेकेदार को नोटिस जारी नहीं किया गया है। अफसरों की चुप्पी के खिलाफ पार्षदों ने पार्र्किंग के खिलाफ मुहिम शुरू करने की तैयारी की है। कोतवाली की दीवार से सटाकर वाहनों से पार्किंग वसूल की जा रही है। यही हाल हींग की मंडी का भी है।
विज्ञापन


पुराने घने बाजारों में दो पहिया वाहनों की पार्किंग पर 10 से 20 रुपये वसूल किए जा रहे हैं, जबकि निगम ने यह क्षेत्र पार्किंग के लिए आवंटित ही नहीं किया है। नगर निगम सदन के अधिवेशन में यहां खत्ताघर हटाकर पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के ठेकेदार जनता क्या, जनप्रतिनिधियों से ही अभद्रता और वसूली कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सदन में उठाने के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह सदन की अवमानना है। -शरद चौहान उपसभापति, कार्यकारिणी नगर निगम

‘20 दिन पहले एकमत होकर निगम के सभी पार्षदों ने पार्किंग ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए मांग की थी, लेकिन अधिकारी ठेकेदारों को शह दे रहे हैं। सदन स्थगित होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई’ जितेंद्र कुमार पार्षद, रामबाग

शहर में जगह जगह से पार्किंग को लेकर शिकायतें आ रही हैं। संजय प्लेस से लेकर रामबाग, वाटरवर्क्स समेत शहर भर से लोग शिकायतें कर रहे हैं। इससे निगम की छवि खराब हो रही है। इन पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। जल्द असर नजर आएगा। -नवीन जैन मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed