फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal possession of land worth Rs 114 crore of Agra Municipal Corporation

आगरा नगर निगम की 114 करोड़ की जमीन पर कब्जा, उच्चस्तरीय जांच में हुआ खुलासा

Mon, 09 Sep 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
illegal possession of land worth Rs 114 crore of Agra Municipal Corporation
आगरा नगर निगम
आगरा नगर निगम की लापरवाही के कारण घटवासन में उसकी 114 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की जमीन पर कब्जा हो गया है। पिछले 25 सालों में धीर-धीरे खुर्द-बुर्द हुई जमीन पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। कुछ हिस्से पर आवासीय भवन भी बन गए। इसका खुलासा तीन अपर जिलाधिकारियों की उच्चस्तरीय समिति की जांच में हुआ है। जिलाधिकारी को यह रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन

 
बेशकीमती जमीन पर कब्जे का खुलासा मनोहरपुर निवासी अशोक कुमार द्वारा 30 अप्रैल को जिलाधिकारी के यहां की गई शिकायत के बाद हुआ। हालांकि, उन्होंने तो अपनी पैतृक जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। मगर, जब जांच हुई तो इसमें सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला प्रकाश में आया। 
विज्ञापन


इन जमीनों पर हुए अवैध कब्जे
कृषक आवास समिति लिमिटेड की मौजा घटवासन स्थित गाटा संख्या 317/1/1 की 10 बीघा से अधिक 38.35 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध निर्माण हो चुके हैं। जांच समिति ने उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाटा संख्या 317/1/6 की लगभग 1.729 हेक्टेयर, लागत 27.66 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा। जांच समिति ने हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी की सिफारिश।
- गाटा संख्या 317/21 की लगभग 3.04 हेक्टेयर, लागत 48.65 करोड़ की जमीन पर कब्जा। कमिश्नरी में इसको लेकर वाद दायर है। जांच समिति ने निर्णय न होने तक क्रय-विक्रय पर रोक की सिफारिश।

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि घटवासन में नगर निगम की जमीन पर हुए कब्जे के संबंध में जांच रिपोर्ट मिली है। समिति की सिफारिशों के अनुरूप निर्णय लिए जाएंगे। किन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जमीन पर कब्जे हुए, इसकी और उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed