फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal mining on forest land, two tractor-trolleys and a bike seized along with the machine

Agra News: वन भूमि पर अवैध खनन, मशीन समेत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सीज

Mon, 22 Jun 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining on forest land, two tractor-trolleys and a bike seized along with the machine
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम उंदेरा में वन विभाग की भूमि पर अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी खोदने वाली मशीन , दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम उंदेरा स्थित वन भूमि से मशीनों के जरिए मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अन्य स्थानों पर ले जाकर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर शनिवार रात पुलिस टीम ने खनन कार्य में प्रयुक्त एक मिट्टी खोदने वाली मशीन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed