{"_id":"61e47faa03eeb532117273df","slug":"illegal-miners-fired-at-the-police-three-arrested-agra-news-agr521409421","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खननकर्ताओं ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खननकर्ताओं ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। पुलिस द्वारा पकड़ी गई बालूभरी ट्रॉली। संवाद
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। राजस्थान की ओर से आ रही बालूभरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर अवैध खननकर्ताओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद ट्रॉली खोलकर ट्रैक्टर ले भागे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तमंचा और बाइक मिली है।
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा अनुज कुमार सैनी ने बताया कि राजस्थान की ओर से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने खल की मड़ैया घाट पर घेराबंदी की। उटंगन नदी के समीप पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, तो खननकर्ता ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। करीब एक किलोमीटर पीछा कर ट्रैक्टर पकड़ा गया तो करीब 20 लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। इस दौरान खननकर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ट्रॉली खोलकर ट्रैक्टर ले भागे।
मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रवींद्र सिंह, शिवकुमार निवासीगण सिधावली थाना राजाखेड़ा, धौलपुर और राम खिलाड़ी निवासी खल की मड़ैया थाना निबोहरा बताया। रवींद्र सिंह के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने अवैध बालू से भरी ट्रॉली भी कब्जे में ले ली है। एसओ ने बताया कि मामले में तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।