{"_id":"6a6f92a563776c748507cb06","slug":"illegal-liquor-worth-rs-20-lakh-seized-on-agra-lucknow-expressway-agra-news-c-421-1-sagr1008-13886-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम ने डीसीएम से 348 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरो
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। डीसीएम में चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही इंपीरियल ब्लू मार्का 348 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख चार हजार 480 रुपये बताई गई है।
एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे थाना डौकी क्षेत्र की नदौता पुलिस चौकी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी पुलिस व सर्विसलांस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक डीसीएम में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम में इंपीरियल ब्लू मार्का 348 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल 7,728 बोतलों पर केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अंकित था। शराब को छिपाने के लिए डीसीएम में कपड़े और फोम के कट्टों की आड़ बनाई गई थी, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने चालक मूलाराम निवासी गांव उडासर, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1700 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद किया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष डौकी सुनीत कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन तोमर, कपिल तोमर, सौरभ आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
फोम के बैग की आड़ में छिपाई थी शराब
तस्करों ने शराब की खेप छिपाने के लिए डीसीएम में फोम और कपड़ों की कटिंग से भरे बैग लाद रखे थे। ऊपर से देखने पर वाहन सामान्य मालवाहक प्रतीत हो रहा था, लेकिन तलाशी के दौरान बैग हटाते ही शराब की पेटियां बरामद हो गईं। पुलिस का मानना है कि यह तरीका चेकिंग से बचने के लिए अपनाया गया था।
चंडीगढ़ से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क
चालक मूलाराम ने पुलिस को बताया कि शराब चंडीगढ़ से बिहार पहुंचाई जा रही थी। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया पुलिस अब यह पता लगाने में पुलिस जुटी है कि शराब किसने लोड कराई। बिहार में शराब किसे पहुंचाई जानी थी। शराब तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।