फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal hoardings uprooted, advertising fee of Rs 43,000 collected

Agra News: उखाड़े अवैध होर्डिंग, वसूला 43 हजार का विज्ञापन शुल्क

Sun, 26 Apr 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings uprooted, advertising fee of Rs 43,000 collected
अवैध होर्डिंग जब्त करते निगम निगम टास्क फोर्स कर्मी स्त्रोत ननि
आगरा। नगर निगम की टास्क फोर्स ने शनिवार को अवैध विज्ञापन लगाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सेवला से अर्जुन नगर तक अभियान चलाया। दर्जनों अवैध होर्डिंग उखाड़ते हुए बैनर और झंडे जब्त किए। मौके पर ही 43,895 रुपये का विज्ञापन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता के नेतृत्व में जब निगम की टीम खेरिया मोड़ और मधु नगर पहुंची, तो वहां बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर सजे अवैध विज्ञापनों को देख टीम ने जब्ती शुरू कर दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कारोबारियों ने टीम को रोकने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टास्क फोर्स की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

निगम का दस्ता अर्जुन नगर से निकला और खेरिया मोड़, मधु नगर होते हुए सेवला चुंगी तक पहुंचा। सड़क किनारे और डिवाइडरों पर बिना अनुमति लगाए गए बोर्डों को कटर और मशीनों की मदद से हटाया गया। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अगली बार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed