फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal gas refilling shop caught fire, one scorched, two cylinders burst with a loud explosion

आगरा: अवैध गैस रिफलिंग की दुकान में लगी आग, एक झुलसा, तेज धमाके संग फटे दो सिलिंडर

Fri, 17 Feb 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal gas refilling shop caught fire, one scorched, two cylinders burst with a loud explosion
सहावर (कासगंज)। गंजडुडवारा रोड पर एक अवैध एलपीजी गैस रिफलिंग की दुकान पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8 बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखे दो सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। पुलिस, दमकल कर्मियों के साथ अन्य लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिजनों को छत के रास्ते पड़ोसी के घर पर पहुंचाया गया। इस पर उनकी जान बची। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा था, आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दुकान स्वामी का भाई आग बुझाने के दौरान झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंजडुंडवारा रोड पर मौजूद एक दुकान पर गैस रिफलिंग का कार्य होता है। बृहस्पतिवार की सुबह गैस रिफलिंग के दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान के ऊपर रहने वाले पवन गुप्ता ने आग बुझाने का प्रयास किया, इस दौरान सिलिंडरों को हटाने के दौरान वह झुलस गया। लेकिन जब आग विकराल हो गई तो वह शोर मचाते घर की छत की ओर भागा। तभी दुकान में रखे दो सिलिंडर फट गए। धमाके के साथ आग का गुब्बारा दुकान से बाहर निकला। विस्फोट की आवाज और आग के गोले देख दुकान के आसपास मौजूद लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। डेढ़ घंटे प्रयास करने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सास ली। सूचना पर उपजिलाधिकारी रितु सिरोही, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके पंत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक को भेज कर दिखवाया जाएगा। घटना का क्या कारण रहा यह भी जानेंगे। अवैध रिफलिंग का मामला होने पर दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। - संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन

- आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग को बुझवाया गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अनिल दौहरे, कोतवाली प्रभारी सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed