आगरा: रावत पाड़ा में पकड़ा गया अवैध आतिशबाजी का गोदाम, पांच लोग हिरासत में
आगरा में हरित पटाखों के लिए प्रशासन ने दो घंटे की इजाजत दी है। सोमवार को जिला प्रशासन ने पटाखों की अस्थाई दुकानों का आवंटन भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रावत पाड़ा के चित्ती खाना में कई दुकाने बनी हुई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन मंजिला भवन में बने गोदामें अवैध तरीके से आतिशबाजी रखी गई है। थाना कोतवाली के प्रभारी सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर बने गोदाम से भारी मात्रा में आतिशबाजी
बरामद कर ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम कमला नगर निवासी निशु, लवीश, आजादी गली निवासी सोनू और उसके भाई मोनू अग्रवाल के हैं। लवीश भाग निकला, जबकि तीनों को पकड़ लिया गया। वहीं दो कर्मचारी बादल और भरत भी पकड़ लिए गए। वह आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस नहीं दिखा सके। माल की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये है।
तीन व्यापारियों ने बनाया है गोदाम
पुलिस यह चेक कर रही है कि बरामद माल ग्रीन पटाखों की श्रेणी में आता है या नहीं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि तीन व्यापारियों ने तीन मंजिला भवन में गोदाम बनाया था। पुलिस को कई और अवैध गोदाम की जानकारी मिली है।
शहर में और भी हो सकते हैं अवैध गोदाम
शहर में पूर्व में आतिशबाजी के अवैध गोदाम पकड़े जा चुके हैं। पिछले साल शाहगंज के आजमपाड़ा में चमन मंसूरी के गोदाम में अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाते समय धमाका हो गया था। इससे जान भी गई थी। इससे पूर्व भी अवैध तरीके से आतिशबाजी का भंडारण करने से जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें...
आगरा: मांगें पूरी न होने पर महिला किसान नेता ने ली समाधि, तहसीलदार के आश्वासन पर बाहर आईं
फिरोजाबाद: खडीत नहर से निकलकर मगरमच्छ घर में घुसा, परिवार में मची चीख-पुकार