फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile entered the house after coming out of canal in firozabad

फिरोजाबाद: खडीत नहर से निकलकर मगरमच्छ घर में घुसा, परिवार में मची चीख-पुकार

Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाल नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में मगरमच्छ आए दिन खडीत नहर से निकलकर गांवों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को एक मगरमच्छ ने एक परिवार को दहशत में डाल दिया। 

विज्ञापन
Crocodile entered the house after coming out of canal in firozabad
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सिरौला में सोमवार सुबह एक घर में मगरमच्छ घुस आया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांधकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुतााबिक खडीत नहर से निकलकर एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया। सड़क से होते हुए मगरमच्छ नहर से एक किमी दूर सिरौला गांव में पहुंच गया। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मगरमच्छ रामकिशन के घर में घुस गया। 
विज्ञापन


मगरमच्छ के घर में घुसने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग घर से बाहर भाग खड़े हुए। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को रस्सी से बांधा। इसके बाद उसे घर से निकालकर वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मचार सुधीर कुमार ने बताया कि एसओएस वाइल्ड लाइफ आगरा को सूचना दी गई है। रस्सी से बंधा होने के बाद भी मगरमच्छ से लोग डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed