फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal boat operations at Parouli Sikarwar Ghat; video goes viral.

Agra News: पारौली सिकरवार घाट पर अवैध नाव का संचालन, वीडियो वायरल

Thu, 09 Jul 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal boat operations at Parouli Sikarwar Ghat; video goes viral.
फतेहाबाद फोटो। पारौली सिकरवार यमुना घाट पर अवैध नाव से लोगों और मोटरसाइकिलों को नदी पार कराते ह
फतेहाबाद। पारौली सिकरवार के यमुना घाट पर अवैध रूप से नाव का संचालन किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नाव में कुछ लोगों को बैठाकर और करीब आधा दर्जन मोटर साइकिल रखकर नदी पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बुधवार को 19 सेकंड का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें कुछ लोग और करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल नाव में रखकर यमुना नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ माह पूर्व इसी पारौली सिकरवार घाट पर फिरोजाबाद के नगला नंदा में माल पुआ खाने जा रहे करीब 30 से 35 महिला पुरुष व 8 मोटर साइकिल को सवार करके ले जा रहे थे। नाव नदी के बीच में फट गई थी। लोगों ने किसी तरह पानी में कूद कर अपनी जान बचाई थी। तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार फतेहाबाद ने अवैध रूप से नाव संचालन को रुकवाया था। एडीएम फतेहाबाद ने एसीपी फतेहाबाद व एडीएम को अवैध नाव संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की आदेश दिए थे। उसके बावजूद अवैध नाव संचालन जारी है।
विज्ञापन

पारौली सिकरवार घाट पर नाव संचालन का मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-स्वाति शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed