{"_id":"6612e5fb180c5a697505e05e","slug":"illegal-arms-factory-busted-three-arrested-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-113557-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली और एसओजी टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से 25 हजार के इनामी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6 तमंचे, 1 पिस्टल, 11 अर्द्ध निर्मित तमंचे और कारतूस के अलावा असलहा बनाने के उपकरण व मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार इनामी बदमाश पर हत्या के प्रयास, बलवा आदि के मामले दर्ज है।
पुलिस को मिली इस सफलता का खुलसा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारतीय और सीओ अजीत चौहान ने संयुक्त रूप से किया। बताया कि सदर कोतवाली और एसओजी टीम इनामी अपराधी चंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। तभी पुलिस को ततारपुर गांव के जंगल में संचालित इस अवैध शस्त्र फैक्टरी की सूचना मिली। पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान 25 हजार का इनामी वांछित चंदन ठाकुर और उसके साथी हाशिम व प्रिंस ठाकुर पकड़े गए। पुलिस ने मौके से निर्मित अर्द्ध निर्मित तमंचे के साथ कारतूस व अन्य उपकरण बरामद किए।
प्रिंस पर 5 और हाशिम पर दर्ज हैं 4 मामले
कासगंज। शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते पकड़े गए आरोपी प्रिंस ठाकुर पर बलवा, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी हाशिम पर आम्र्स एक्ट में 4 मामले पहले से दर्ज हैं।