{"_id":"61ba0eae8c223a1141144dc8","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-khadar-of-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: गंगा के खादर में बनाया जा रहा था 'मौत का सामान', भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: गंगा के खादर में बनाया जा रहा था 'मौत का सामान', भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार
Thu, 16 Dec 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:20 AM IST
सार
एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिशें दे रहीं हैं।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में चल रही एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई से पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने मौके से आठ तमंचा और दो पोनियां और अर्धनिर्मित तमंचा बरामद किए। पांच कारतूस भी बरामद किए गए। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर किया गया, जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।
खादर में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों पुलिस को सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में गंगा की खादर में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम बनाई गई। मंगलवार की देर शाम गंगा की खादर में शस्त्र फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। दो आरोपी जयवीर निवासी नरदौली एवं बृजेश निवासी भरगैन को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजीम व पंडा निवासी भरगैन मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मौके से सात तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 312 बोर एवं 2 पोनिया बनी हुई बरामद की गईं। मौके से 5 कारतूस भी बरामद हुए हैं। अर्द्धनिर्मित तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिशें दे रहीं हैं।
विज्ञापन
फरार आरोपी अजीम हैं 25 हजार का इनामी
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान अजीम व पंडा मौके से फरार हो गए। एसपी रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया कि अजीम निवासी भरगैन जनपद के सिकंदरपुर वैश्य, पटियाली व अन्य थानों से कई मुकदमों में वांछित चल रहा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है।