फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Anjani Hospital Sealed in Agra: Hospital Running on Residential Plot Without Approved Map

अंजनी हॉस्पिटल हुआ सील: आवासीय प्लॉट पर बना था अस्पताल, आवास विकास ने जड़ा ताला; 5-6 मरीज थे भर्ती

Wed, 16 Sep 2026 08:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 08:30 AM IST
सार

आगरा की सिकंदरा योजना में आवासीय भूखंड पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए संचालित अंजनी हॉस्पिटल को आवास एवं विकास परिषद ने सील कर दिया। कार्रवाई के समय अस्पताल में 5-6 मरीज भर्ती थे, जिन्हें डिस्चार्ज कराकर घर भेजने के बाद सीलिंग की गई।
 

विज्ञापन
Illegal Anjani Hospital Sealed in Agra: Hospital Running on Residential Plot Without Approved Map
अंजनी हॉस्पिटल हुआ सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आवास एवं विकास परिषद ने सिकंदरा योजना में आवासीय भूखंड पर बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से चलाए जा रहे अंजनी हॉस्पिटल को मंगलवार को सील कर दिया। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल के आदेश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-2बी स्थित भूखंड संख्या-1149 डॉ. नरेंद्र सिंह को केवल आवासीय इस्तेमाल के लिए आवंटित हुआ था। इसके बावजूद बिना सक्षम स्वीकृति के यहां हॉस्पिटल का निर्माण कर संचालन किया जा रहा था। नोटिस चस्पा करने के बाद सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया गया। पूरी कार्रवाई अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान अस्पताल में 5-6 मरीज भर्ती थे। सीएमओ की टीम ने उन्हें शिफ्ट करने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की थी। हालांकि सभी मरीज डिस्चार्ज कराकर अपने घर चले गए। मरीजों के जाने के बाद सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। सीलिंग के दौरान सहायक अभियंता मयंक कुमार कौशिक और अवर अभियंता सुनील कुमार यादव भी उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल ने स्पष्ट किया है कि आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग या बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ परिषद की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed