फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illeagle practice involvement of youth

अवैध असलाह: पूर्व में भी गिरफ्त में आते रहे तस्कर, लेकिन नहीं रुकी तस्करी

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
illeagle practice involvement of youth
अवैध असलहों के तस्करी के गोरखधंधे का पर्दाफाश होने के बाद तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने की जरूरत दिख रही है। इससे पूर्व भी कई बार अवैध असलहों के तस्कर गिरफ्तार किए जाते रहे हैं लेकिन तब भी असलहों की तस्करी नहीं रुक सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर तस्करों के हौसले कैसे बुलंद हैं।
विज्ञापन

यह मुख्य तीन मामले
1. पहला मामला : 15 जनवरी को पुलिस ने अमांपुर क्षेत्र के गांव करसना के बाग से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी, यहां से अवैध असलहों के तस्कर नेकसे, रिंकू, सर्वेश, प्रदीप को गिरफ्तार कर किया था। यहां से एक रायफल, एक बंदूक, दो तमंचे कारतूस, अर्धनर्मित 15 तमंचे बरामद हुए थे।
विज्ञापन

2. दूसरा मामला : सितंबर 2020 में जब गंजडुंडवारा पुलिस ने गंगा की खादर में छापा मारकर शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। यहां से असलहा तस्कर मुनेश व अवधेश को गिरफ्तार किया गया था। यहां पांच बने तमंचे , 20 अर्ध निर्मित तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए। यह शस्त्र आरोपियों ने जनपद के बाहर तस्करी करनी बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. तीसरा मामला : वर्ष 2017 के दिसंबर माह में भरगैन माह पर झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित थी। यहां पुलिस ने छापा मारकर फर्रुखाबाद का कल्लू, जैथरा एटा का करू गिरफ्तार हुआ, जबकि कुछ आरोपी भाग गए। यह भी अंतर्जनपदीय अवैध तस्कर गिरोह था। यहां से दो देशी रायफल, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
नहीं सुलझ रही ‘चचा’की पहेली
असलहों की तस्करी के मास्टर माइंड भरगैन का ‘चचा ’ बताया गया है। चचा कौन है पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अब पुलिस ‘चचा’ की पहेली की सुलझाने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक चचा का चेहरा पुलिस के सामने नहीं आ पाया है।

वर्जन:
असलहों की तस्करी के मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पूछताछ में जो जानकारियां मिली थी कि उन पर काम किया जा रहा हैैैै। - गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed