फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG gave strict instructions to the police officer in the pistol theft case in mainpuri

मैनपुरी में दरोगा की पिस्टल चोरी: आईजी नचिकेता झा ने ली पुलिस अफसरों की क्लास, जल्द खुलासा करने के निर्देश

Wed, 08 Jun 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 04:34 PM IST
सार

मैनपुरी में दरोगी की पिस्टल चोरी के मामले में आईजी ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई। जिसमें जल्द से जल्द पिस्टल खोजने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
IG gave strict instructions to the police officer in the pistol theft case in mainpuri
आईजी नचिकेता झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन के आईजी नचिकेता झा बुधवार को मैनपुरी के कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण पाने वाले 900 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद आईजी ने पुलिस अधिकारी के साथ बैठक की, जिसमें दरोगा की पिस्टल चोरी का मामला प्रमुख रहा। आईजी ने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत लोक कल्याण के कार्य के संबंध में सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में जिलेभर में गर्मी के मौसम में होने वाली आगजनी की घटनाओं के दौरान राहत कार्य के लिए 900 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। बुधवार को आईजी आगरा जोन नचिकेता झा दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन

स्वयंसेवकों का बढ़ाया हौसला 

इसके बाद आईजी ने एसपी कमलेश दीक्षित के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया। आईजी ने कहा कि कार्ययोजना के तहत सभी मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए 100 दिनों के लक्ष्य पर हम खरे उतर सकें। इसके बाद आईजी ने एसपी व क्षेत्राधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल चोरी का मुद्दा रहा हावी

आईजी नचिकेता झा के मैनपुरी आगमन की एक वजह करहल के कस्बा चौकी इंचार्ज की पिस्टल चोरी का मामला भी बताया जा रहा है। आईजी ने करीब एक घंटा तक एसपी कमलेश दीक्षित, सीओ करहल अशोक कुमार व करहल के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में दरोगा अनिल कुमार की पिस्टल चोरी का मुद्दा प्रमुख रहा। आईजी ने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सभी से जल्द से जल्द दरोगा की पिस्टल ढूंढे जाने को लेकर गंभीरता के साथ काम में जुटने के निर्देश दिए। विशेष जांच टीमों को भी जल्द खुलासा करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed