फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG A Satish Ganesh announced reward on accused of doctor kidnapping case in mathura

डॉक्टर अपहरण कांड: आईजी ने आरोपियों पर घोषित किया 50-50 हजार का इनाम, एसआईटी करेगी जांच

Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
IG A Satish Ganesh announced reward on accused of doctor kidnapping case in mathura
आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरण में चारों अपहरणकर्ताओं पर आईजी आगरा जोन ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आईजी ने एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। आईजी ने अपहरणकर्ताओं पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल 10 दिसंबर 2019 को रात आठ बजे महोली रोड स्थित भावना डायग्नोस्टिक सेंटर से कार से घर राधापुरम के लिए निकले। गोवर्धन चौराहे के फ्लाईओवर पर कार को टक्कर मारकर चार अपहरणकर्ताओं ने गन प्वाइंट पर लेकर डॉक्टर को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


उसके बाद ढाई घंटे तक हाईवे पर कार को दौड़ाते हुए डॉक्टर की पत्नी भावना से 52 लाख रुपये की फिरौती वसूलकर भाग खड़े हुए थे। इस मामले में डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कराने का फायदा पुलिस ने उठाया। बताया जाता है कि पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़कर मोटी रकम वसूली और फिर छोड़ भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी

सनी मलिक पुत्र देवेंद्र मलिक निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी, कंकड़खेड़ा (मेरठ), महेश पुत्र रघुनाथ, अनूप पुत्र जगदीश निवासी कोलाहार (नौहझील) और नीतेश उर्फ रीगल पुत्र दयानंद निवासी 201/14 खंजाची बाग हुजूर, भोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि चारों अपहरणकर्ताओं पर 25-25 हजार का इनाम रखा था, लेकिन बृहस्पतिवार को आईजी आगरा जोन ने चारों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं वहीं, मामले में बुधवार को एसएसपी ने हाईवे थाना प्रभारी जगदंबा सिंह को शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed