फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you want to avoid dengue, do not let water accumulate near your houses.

Agra News: डेंगू से बचना है तो घरों के पास न जमा होने दें पानी

Tue, 02 Jul 2024 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid dengue, do not let water accumulate near your houses.
डेंगू से बचना है तो घरों के पास न जमा होने दें पानी
विज्ञापन

मैनपुरी। संचारी राेग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय कुष्मा खेड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा के घरों के पास पानी न जमा होने दें।

सीएमओ ने कहा अपने जनपद में जलभराव होने के कारण डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है । यह दिन के समय काटता है, इसलिए आप लोग डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर को अपने घरों के आसपास पैदा न होने दें। घरों के आसपास अनुपयोगी सामग्रियों में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार अपने कूलर का पानी खाली कर दें फिर सुखाकर ही भरें। पानी के बर्तन टंकियां आदि को ढक कर रखें। हैंडपंप के आसपास पानी एकत्र न होने दें घर के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर दें पानी भरे रहने वाले स्थान पर जला हुआ इंजन का तेल डालें। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ सुरेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद किशोर, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed