फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there is no road, then the road started to be built on the announcement of no vote

सड़क नहीं तो वोट नहीं के एलान पर बनने लगी रोड

Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
If there is no road, then the road started to be built on the announcement of no vote
किरावली। गांव विलासगंज में क्षतिग्रस्त पड़े रास्ते और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का एलान किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी नेहा गांव पहुंचीं। उन्होंने गांववालों की समस्याएं सुनने के साथ ही सड़क निर्माण का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे खंड विकास अधिकारी नेहा और एडीओ पंचायत राहुल उपाध्याय मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के साथ दोनों ओर नाली निर्माण की मांग उनसे कही। बताया कि रास्ते की समस्या और जलभराव से पूरा गांव बरसों से जूझ रहा है।
विज्ञापन

गांव के मोहन सिंह चाहर ने बताया कि बीडीओ ने इस समस्या के समाधान के लिए रास्ते का निर्माण शुरू करवा दिया है। इस पर लोगों ने मतदान में बढ़कर हिस्सेदारी की घोषणा की। इस मौके पर राजकुमारी सागर, जंडेल सिंह, लाखन सिंह चाहर, कमल सिंह, रामवीर सिंह चाहर, सूरजभान चाहर, बनी सिंह, अचल सिंह, रमाकांत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed