फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the money was not given then the woman was cut after delivery

Agra News: रुपये नहीं दिए तो प्रसव के बाद प्रसूता को लगा दिया चीरा

Wed, 26 Apr 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
If the money was not given then the woman was cut after delivery
मैनपुरी। शहर के सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसव के दौरान मांगे गए रुपये न देने पर स्टाफ नर्स ने प्रसूता को अतिरिक्त चीरा लगा दिया। दर्द से करा रही प्रसूता ने जब इसकी जानकारी परिजन को दी तो प्रसूता के जेठ ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है। गंभीर हालत में प्रसूता सौ शैया अस्पताल में ही उपचार ले रही हैं। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गढिया मंछना निवासी गौरव कुमार की पत्नी सुनैना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 23 अप्रैल को सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहांं 24 अप्रैल को प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुनैना की सास गुड्डी देवी का आरोप है कि सामन्य प्रसव के बाद अस्पताल के स्टाफ ने उनसे प्रसव के नाम पर 2100 रुपये की मांग की। उसने कहा कि आप लोगों को सरकार वेतन देती है तो रुपये किस बात के। गुड्डी देवी ने बताया कि उन्होंने 500 रुपये दिए तो स्टाफ ने रुपये फेंक दिए और सुनैना को उसी हालत में खून में बैठा छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब 15 मिटन बाद स्टाफ टांक लगाने के लिए आया तो उसकी पुत्रबधु को जबरन चीरा लगा दिया जिससे उसकी पुत्रबधु काफी देर तक चीखती रही। जहां उसकी पुत्रबधु को मात्र चार से पांच टांके आते वहां 10 से 15 टांके लगा दिए। इसकी जानकारी उनकी पुत्रबधु ने उन्हें दी। गुड्डी देवी द्वारा जब इसकी जानकारी अपने बड़े पुत्र सौरभ को दी गई तो सौरभ ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीमओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। सौरभ ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीएमओ ने दो एसीएमओ को सौंपी जांच
मामले की शिकायत मिलने पर बुधवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने एसीएमओ डॉ. संजीव राय बहादुर और डॉ. अनिल वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। दोनों ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस को भी दिए जांच के आदेश
सीएमओ ने दूसरी तरफ सीएमएस सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल डॉ. एके उपाध्याय को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर से भी मामले की जांच कराएं और जांच रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएं। सीएमओ ने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है। इसकी सही प्रकार से जांच करानी चाहिए।


मामले की शिकायत मिली है, मैं अस्पताल भी गया था। सीएमएस को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दो एसीएमओ को भी जांच अधिकारी नियुक्ति कर अलग से जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed