फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If left after burning electricity, then sell it to the corporation

बिजली जलाने के बाद बचे तो बेचें निगम को

Thu, 10 Nov 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
If left after burning electricity, then sell it to the corporation
कासगंज। बिजली का उपयोग करने के बाद जो बिजली बच जाए उसे आप निगम को बेच कर धनोपार्जन कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सोलर सिस्टम लगाना होगा। इसके लिए शासन से अनुदान भी मिलेगा। शासन ने पीएम कुसुम योजना के तहत इस तरह की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम कुसुम योजना का संचालन किया जा रहा है। अभी तक सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को ही सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया था, ताकि किसान सोलर प्लांट लगाकर अपने खेतों में सिंचाई कर सकें, लेकिन अब इस योजना का विस्तार कर दिया गया है। इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने से उत्पादित होने वाली बिजली को उपभोक्ता खर्च करने के बाद शेष बचने वाली बिजली को निगम को भी बेच सकेंगे। निगम इस तरह से प्राप्त होने वाली बिजली को अन्य उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा सकेगा, ताकि बिजली की किल्लत को दूर किया जा सके। योजना के तहत बिजली उत्पादन करने के लिए बढ़ा प्लांट भी लगाया जा सकेगा। इसके लिए जमीन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। बस विद्युत निगम को इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने कुसुम योजना के तहत बिजली उत्पादन करने के लिए पं दीन दयाल इंटर कॉलेज थरा चीतरा अमांपुर, लभेड गंजडुंडवारा, अलाउदीनपुर सहावर एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिटोना में 5-5 केवीए के सोलर प्लांट यूपी नेडा के माध्यम से लगाए जाएंगे। इन प्लांटों से विद्यालयों में खपत होने वाली बिजली के बाद जो शेष बचेगी उसे बिजली विभाग को बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली का उत्पादन करके निगम को बेचा जा सकेगा। नेडा के माध्यम से इस तरह के प्लांट लगाए जाएंगे। अभी प्लांट लगाने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है-राज कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed